Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयगालीबाज शौहर से सोबिया लेना चाहती थी तलाक, अब्बा ने कुल्हाड़ी लेकर पाँव काटे:...

गालीबाज शौहर से सोबिया लेना चाहती थी तलाक, अब्बा ने कुल्हाड़ी लेकर पाँव काटे: खून से लथपथ हाल में छोड़ा, पाकिस्तान की घटना

पाकिस्तान में महिला के पाँव काटने का यह मामला गुल नगर से हाल में सामने आया। महिला का नाम सोबिया बातूल शाह है। बताया गया कि सोबिया अपनी शादी से परेशान थी और वो अपने शौहर से डायवोर्स लेना चाहती थीं।

पाकिस्तान में महिलाओं के प्रति की जाने वाली क्रूरता की तस्वीरें वैसे कई हैं लेकिन अगर ताजा मामले की बात करें तो घटना गुल नगर की है। यहाँ पर एक अब्बा ने अपनी ही बेटी की टांग काट दी सिर्फ इसलिए क्योंकि लड़की अपने शौहर से तलाक लेना चाहती थी।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में महिला के पाँव काटने का यह मामला गुल नगर से हाल में सामने आया। महिला का नाम सोबिया बातूल शाह है। बताया गया कि सोबिया अपनी शादी से परेशान थी और वो अपने शौहर से डायवोर्स लेना चाहती थीं।

महिला की शौहर से शिकायत थी कि वो घर-परिवार का ख्याल नहीं रखता था। साथ ही उन लोगों के साथ मारपीट आदि भी करता था। महिला अपने शौहर के इसी रवैये से तंग आकर तलाक लेना चाहती थी, लेकिन उसके अब्बा और अब्बा के भाइयों को यह मंजूर नहीं था।

इसी कारण से गुल नगर में पीड़ित के अब्बा सैयद मुस्तफा शाह और उसके चाचा सैयद कुरबान शाह, एहसान शाह, शाह नवाज और मुस्ताख शाह ने कुल्हाड़ी लेकर सोबिया के पाँव काट दिए। सोबिया चिल्लाती रही, खून से लथपथ रही लेकिन उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई।

बाद में पुलिस के पहुँचने के बाद सोबिया को नवाब शाह अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है। महिला का कहना है कि उसके दो बच्चे हैं, उसका शौहर उसके साथ अक्सर गाली-गलौज करता था, जिसके कारण वो कराची में अकेले रहने लगी।

सोबिया बताती हैं कि उन्होंने अपने अम्मी-अब्बा को कई बार चीजें बताई थीं लेकिन कोई उसकी सुनवाई नहीं करता था। जब सोबिया ने निर्णय लिया कि वो अब किसी भी हाल में शौहर के साथ नहीं रह पाएँगी तब उनके परिवार वालों ने उनपर इल्जाम लगाया कि ये उनके परिवार की तौहीन है। इसी के बाद उनके ऊपर कुल्हाड़ी और चाकुओं से हमला हुआ।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -