Homeविविध विषयअन्य'भं*% लोगों को कोई काम नहीं' - क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ FIR, माँग...

‘भं*% लोगों को कोई काम नहीं’ – क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ FIR, माँग चुके हैं पहले भी माफी

युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम लाइव चैट के समय यजुवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के प्रति अभद्र व अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया। इस चैट की वीडियो वायरल होने के बाद...

भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के ख़िलाफ़ हरियाणा में केस दर्ज हुआ है। सिंह पर आरोप है कि उन्‍होंने पिछले साल 1 जून को इंस्टाग्राम लाइव चैट के समय यजुवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के प्रति अभद्र व अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया। इस चैट की वीडियो वायरल होने के बाद तब युवराज सिंह को माफी भी माँगनी पड़ी थी। उन्होंने कहा था कि वह शब्द उनके मुँह से अनजाने में निकल गए थे।

रविवार (फरवरी 14, 2021) को यह मामला दोबारा उछला, जब हरियाणा पुलिस ने हिसार के थाना हांसी में उनके ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 153, 153ए, 295, 505 के अलावा एससी/एसटी एक्‍ट की धारा 3 {1) (r) और 3(1)(s) के तहत एफआईआर दर्ज की।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के थाने में एक वकील ने इस संबंध में 8 माह पहले शिकायत करवाई थी, लेकिन मामला इस पर अब जाकर दर्ज हुआ। शिकायत के अनुसार, युवराज सिंह ने चहल और यादव पर बात करते हुए जातिगत टिप्पणी की थी। उन्होंने युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के लिए भं*% शब्द का इस्तेमाल किया था।

युवराज ने रोहित शर्मा से बात करते हुए कहा था, “भं*% लोगों को कोई काम नहीं है यूजी और इसको (कुलदीप को)।” इस पर रोहित ने कहा था, “यूजी को देखा क्या वीडिया डाला अपने फैमिली के साथ। मैंने उसको वही बोला कि अपने बाप को नचा रहा है, पागल तो नहीं है वो।”

बता दें कि इस मामले पर पिछले साल विवाद होने के बाद युवराज सिंह पहले ही माफी माँग चुके हैं। पिछले साल उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर माफी माँगते हुए लिखा था, “मैं ये बात साफ कर देना चाहता हूँ कि मैं किसी भी तरीके के भेदभाव में विश्वास नहीं रखता हूँ। चाहे वो भेदभाव जाति के आधार पर हो, रंग के आधार पर हो, लिंग के आधार पर या मजहब के आधार पर हो। मैं अपना जीवन लोगों की भलाई के लिए जीता आया हूँ और आगे भी जीता रहूँगा।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -