Homeविविध विषयअन्यएन राव US में बनीं संघीय न्यायाधीश: शपथ ग्रहण में खुद ट्रंप हुए शामिल,...

एन राव US में बनीं संघीय न्यायाधीश: शपथ ग्रहण में खुद ट्रंप हुए शामिल, अमेरिका में बढ़ी भारतीयों की धाक

नेओमी राव, श्रीनिवासन के बाद दूसरी भारतीय अमेरिकी हैं जो अमेरिका के शक्तिशाली अदालत का हिस्सा बनी हैं। इस अदालत से अधिक शक्तिशाली केवल अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ही है।

अमेरिका में भारतीयों की धाक बढ़ती जा रही है। अमेरिका में भारतीय मूल की प्रख्यात वकील नेओमी जहाँगीर राव (45 वर्षीय) ने ‘डिस्ट्रिक ऑफ कोलंबिया सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स’ के अमेरिकी सर्किट जज के रूप में शपथ ग्रहण लिया। बता दें कि नेओमी ने विवादों से घिरे ब्रेट केवनॉग का स्थान लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश क्लेरेंस थॉमस ने मंगलवार को व्हाइट हाउस के रूजवेल्ट रूम में राव को शपथ दिलाई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। बता दें कि भारत के पारसी डॉक्टर जेरीन राव और जहाँगीर नरिओशांग राव के घर डेट्रॉयट में जन्मीं नेओमी राव, श्रीनिवासन के बाद दूसरी भारतीय अमेरिकी हैं, जो अमेरिका के शक्तिशाली अदालत का हिस्सा बनीं हैं। इस अदालत से अधिक शक्तिशाली केवल अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -