Saturday, September 14, 2024
Homeविविध विषयअन्यICC अध्यक्ष बने जय शाह, बोले - क्रिकेट की वैश्विक लोकप्रियता और पहुँच को...

ICC अध्यक्ष बने जय शाह, बोले – क्रिकेट की वैश्विक लोकप्रियता और पहुँच को विस्तार देने के लिए करूँगा कार्य: ‘एशियन क्रिकेट काउंसिल’ के भी हैं अध्यक्ष

अक्टूबर 2022 में जय शाह को दोबारा BCCI का सेक्रेटरी चुना गया था। इसी तरह जनवरी 2024 में उन्हें दोबारा ACC अध्यक्ष चुना गया।

जय शाह को ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) के नए अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। उनकी उम्र मात्र 35 वर्ष है, ऐसे में वो इस पद पर पहुँचने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। जय शाह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे हैं। अब तक वो BCCI (बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया) के सेक्रेटरी थे। वो अक्टूबर 2019, यानी पिछले 5 वर्षों से इस पद पर थे। साथ ही वो जनवरी 2021 से ही ‘एशियन क्रिकेट काउंसिल’ (ACC) के अध्यक्ष भी हैं।

जय शाह पहले अहमदाबाद स्थित ‘सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ क्रिकेट’ के सदस्य बने। सितंबर 2013 में उन्हें ‘गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन’ (GCA) का जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया था। उनके कार्यकाल के दौरान अहमदाबाद में ‘नरेंद्र मोदी स्टेडियम’ का निर्माण हुआ। 2015 में उन्हें BCCI की फाइनेंस और मार्केटिंग कमिटियों में लाया गया। अक्टूबर 2022 में जय शाह को दोबारा BCCI का सेक्रेटरी चुना गया था। इसी तरह जनवरी 2024 में उन्हें दोबारा ACC अध्यक्ष चुना गया।

जय शाह को निर्विरोध ICC अध्यक्ष पद के लिए चुना गया, वो 1 दिसंबर, 2024 को पदभार ग्रहण करेंगे। इससे पहले न्यूजीलैंड-कनाडाई खेल प्रशासन ग्रेगर जॉन बार्कले लगातार 2 बार से ये पद सँभाल रहे थे, लेकिन उन्होंने तीसरे कार्यकाल से इनकार कर दिया था। जय शाह ने कहा है कि वो क्रिकेट की वैश्विक लोकप्रियता और पहुँच को विस्तार देने का कार्य करेंगे। 2028 में लॉस एंजेल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल किया गया है, जिसे इस खेल के लिए ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है।

जय शाह ने कहा कि वो ICC के सदस्यों और अन्य देशों के साथ मिल कर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हम एक ऐसे मोड़ पर खड़े हैं जहाँ क्रिकेट के कई प्रारूपों (टेस्ट, वनडे, T20) के सह-अस्तित्व को संतुलित करने के साथ-साथ उन्नत तकनीकों को भी बढ़ावा देना है। उन्होंने क्रिकेट को नए वैश्विक बाजारों तक ले जाने की भी बात कही। जय शाह के ICC अध्यक्ष चुने जाने को भारतीय खेल विश्लेषक भारत के लिए गर्व का क्षण बता रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंडमान की राजधानी पोर्ट ब्लेयर अब कहलाएगा ‘श्री विजयपुरम’, मोदी सरकार ने बदला नाम: चोल साम्राज्य का इस जगह से रहा है गहरा नाता

केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर 'श्री विजयपुरम' कर दिया है।

हरियाणा के सरकारी स्कूल में हिन्दू लड़कियों को पहनाया हिजाब, भड़के ग्रामीणों ने किया विरोध: प्रिंसिपल ने माँगी माफी, बोलीं- ईद का था कार्यक्रम

हरियाणा के एक सरकारी स्कूल में हिन्दू लड़कियों को हिजाब पहनाया गया। इस पर बवाल हुआ तो प्रिंसिपल ने माफी माँग ली।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -