Homeविविध विषयअन्यप्रियंका चोपड़ा ने छोड़ा पति निक का नाम, तलाक की खबर उड़ी तो लिखा-...

प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ा पति निक का नाम, तलाक की खबर उड़ी तो लिखा- मैं तुम्हारी इन बाँहों में मरना चाहती हूँ

प्रियंका चोपड़ा की माँ मधु चोपड़ा ने मीडिया में सामने आकर बताया कि मीडिया में लगाए जा रहे अनुमान गलत हैं। उन्होंने नेटीजन्स से भी अपील की कि उनकी बेटी और दामाद को लेकर झूठे दावे न किए जाएँ।

बॉलीवुड-हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 22 नवंबर को जैसे ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने पति निक जोनस का सरनेम हटाया, दोनों के रिश्ते में दरार आने की अटकलें लगने लगी। तीसरी सालगिरह से पहले तलाक की खबरों ने जोर पकड़ा तो तो प्रियंका चोपड़ा की माँ मधु चोपड़ा सामने आईं। बताया कि मीडिया में लगाई जा रही अटकलें गलत हैं। उन्होंने नेटीजन्स से भी अपील की कि इस तरह के झूठे दावे न किए जाएँ।

माँ के अलावा प्रियंका चोपड़ा की करीबी दोस्त ने भी नाम न बताने की शर्त पर कहा, “ऐसी निराधार अफवाहों पर यकीन मत करो।” इस करीबी दोस्त ने कहा कि सोशल मीडिया ने लोगों में सोचने की ज्यादा क्षमता विकसित कर दी है।

बता दें कि प्रियंका और निक जोनस की शादी 1 दिसंबर 2018 को हुई थी। इसके बाद से ये जोड़ा मीडिया में लगातार चर्चा में रहा है। ऐसे में जब प्रियंका ने अपने ट्विटर-फेसबुक से नाम हटाया तो हर कोई हैरान रह गया। यहाँ तक कि निक जोनस की एक जिम वाली वीडियो पर तो लोग ये तक कहने लगे कि ‘निक अब पूरी तरह ठुकरा के मेरा प्यार मेरा इंतकाम देखेगी वाले मोड में आ गए हैं।’ किसी ने उन्हें जवाब दिया, ‘कटने के बाद हर कोई जिम ही जाता है।’

भारतीय फैन्स ने तो उनसे ये भी पूछा कि आखिर प्रिंयका और निक का ब्रेकअप क्यों हुआ। लेकिन बता दें कि जिस समय सोशल मीडिया पर लोग अपने कयास लगाने में जुटे थे। उसी दौरान निक की वीडियो पर प्रियंका का एक कमेंट आया जिससे पता चला कि दोनों के अलग होन वाली बातें अभी तो सच नहीं हैं।

इस वीडियो पर कमेंट करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा था, “Damn! मैं तुम्हारी इन बाँहों में मरना चाहती हूँ।” इस कमेंट से उन्होंने तलाक की अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -