Homeविविध विषयअन्यहोली का उपहार: UP के 18 लाख कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 3%...

होली का उपहार: UP के 18 लाख कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी, होगा नकद भुगतान

महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2019 से लागू हो गई है। राज्य के करीब 18 लाख सरकारी कर्मचारियों को इस फैसले से फायदा होगा।

योगी सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को होली का उपहार दे दिया है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। सबसे खुशी की बात यह है कि महंगाई भत्ता 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर इसका भुगतान नकद करने का निर्देश दिया गया है।

महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2019 से लागू हो गई है। राज्य के करीब 18 लाख सरकारी कर्मचारियों को इस फैसले से फायदा होगा। वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव संजीव मित्तल ने इस बारे में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार जनवरी और फरवरी का बढ़ा हुआ भत्ता 31 मार्च से पहले नकद देना है। जबकि मार्च का भत्ता अप्रैल में (मार्च के वेतन के साथ) दिया जाएगा।

आपको बता दें कि आचार संहिता लागू होने से पहले ही महंगाई भत्ता 9 प्रतिशत से बढ़ा कर 12 प्रतिशत कराने का आदेश पास करा लिया गया था। लेकिन इसे जारी करने के लिए योगी सरकार को चुनाव आयोग से अनुमति लेनी पड़ी। चुनाव आयोग से अनुमति मिलने के बाद बुधवार को इसे जारी कर दिया गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -