Homeविविध विषयअन्यबर्थडे पर बोले युवराज सिंह- पिता की सोच से सहमत नहीं हूँ, किसान राष्ट्र...

बर्थडे पर बोले युवराज सिंह- पिता की सोच से सहमत नहीं हूँ, किसान राष्ट्र की जीवनरेखा; बातचीत से निकले हल

युवराज सिंह ने लिखा, "मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि मेरे पिता योगराज सिंह द्वारा की गई टिप्पणी एक व्यक्तिगत क्षमता में की गई है। मेरी विचारधारा किसी भी तरीके से उनकी सोच से सहमत नहीं है।" युवराज ने लोगों को याद दिलाया कि महामारी अभी ख़त्म नहीं हुई है और वायरस को हराने के लिए हमें पूरी तरह से सतर्क और सावधान रहना पड़ेगा।

शनिवार (दिसंबर 12, 2020) को पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह का 39वाँ जन्मदिन है। भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी रहे युवराज सिंह ने ऐलान किया है कि वो इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएँगे। साथ ही अपने पिता योगराज सिंह द्वारा ‘किसान आंदोलन’ में की गई भड़काऊ टिप्पणियों से भी खुद को अलग कर लिया है। युवराज ने जून 2019 में क्रिकेट के सारे फार्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी।

युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस साल वो अपना जन्मदिन मनाने की बजाए सरकार और किसान संगठनों के बीच जो वार्ता चल रही है, उसमें जल्द समाधान निकलने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। उन्होंने किसानों को राष्ट्र की जीवन रेखा बताते हुए कहा कि ऐसी कोई समस्या नहीं है, जिसे शांतिपूर्ण बातचीत से हल नहीं किया जा सकता है। उन्होंने खुद को महान देश का बेटा बताते हुए कहा कि इससे ज्यादा गर्व की बात उनके लिए कुछ भी नहीं।

युवराज सिंह ने लिखा, “मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि मेरे पिता योगराज सिंह द्वारा की गई टिप्पणी एक व्यक्तिगत क्षमता में की गई है। मेरी विचारधारा किसी भी तरीके से उनकी सोच से सहमत नहीं है।” युवराज ने लोगों को याद दिलाया कि महामारी अभी ख़त्म नहीं हुई है और वायरस को हराने के लिए हमें पूरी तरह से सतर्क और सावधान रहना पड़ेगा।

उन्होंने ‘जय जवान, जय किसान, जय हिंद’ से अपनी बात ख़त्म की। युवराज सिंह ने लोगों तक अपनी बात पहुँचाने के लिए हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी – तीनों ही भाषाओं में अपना बयान जारी किया। ट्विटर पर उन्होंने अपनी इस ट्वीट में सार्वजनिक रिप्लाई को ऑफ कर दिया है। इस पर केवल वही लोग रिप्लाई कर सकते हैं, जिन्हें उन्होंने मेंशन किया हो।

हाल ही में हिंदू महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान देने के युवराज के पिता योगराज सिंह को फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म ‘द कश्मीरी फाइल्स’ से ड्रॉप कर दिया। फिल्म में योगराज सिंह की जगह अब पुनीत इस्सर किरदार निभाएँगे। विवेक अग्निहोत्री ने अपने बयान में कहा, “मुझे उनकी हिस्ट्री पता थी। लेकिन मैंने उसे इग्नोर किया, क्योंकि मैं कला और कलाकार को मिक्स नहीं करता। मैंने हमेशा कला और राजनीति को अलग रखा। जब उन्होंने भाषण दिया तो वो हैरान करने वाला था।” योगराज सिंह ने किसान आंदोलन को संबोधित करते हुए हिंदू महिलाओं के लिए आपत्तिजनक बातें कही थी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी ओछी टिप्पणी की थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -