Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाJ&K: लश्कर आतंकी दानिश अहमद चन्ना गिरफ्तार, बाजारों में ग्रेड अटैक का था जिम्मा

J&K: लश्कर आतंकी दानिश अहमद चन्ना गिरफ्तार, बाजारों में ग्रेड अटैक का था जिम्मा

पुलिस के मुताबिक चन्ना को भीड़-भाड़ वाले बाजार और अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर ग्रेनेड अटैक की जिम्मेदारी दी गई थी। डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि सोपोर पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ संयुक्त कार्रवाई में उसे दबोचा। उससे पूछताछ की जा रही है।

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले से सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान सोपोर निवासी दानिश अहमद चन्ना के रूप में की गई है। पुलिस ने शनिवार (नवंबर 2, 2019) को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आतंकी दानिश अहमद चन्ना को शुक्रवार (नवंबर 1, 2019) रात को सोपोर इलाके में एक अभियान के दौरान पकड़ा गया। उसके पास से पिस्तौल तथा हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि चन्ना पिछले महीने से लापता था। वह सज्जाद हैदर के नेतृत्व वाले लश्कर गुट के लिए काम करता था। यह गुट मजदूरों की हत्या सहित कई आतंकी वारदातों में संलिप्त रहा है। सोपोर में गोलीबारी कर एक फल कारोबारी के परिवार के चार सदस्यों को जख्मी कर देने की घटना में इसी गुट का हाथ था।

पुलिस के मुताबिक चन्ना को भीड़-भाड़ वाले बाजार और अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर ग्रेनेड अटैक की जिम्मेदारी दी गई थी। डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि सोपोर पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ संयुक्त कार्रवाई में उसे दबोचा। उससे पूछताछ की
पुलिस के मुताबिक चन्ना को भीड़-भाड़ वाले बाजार और अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर ग्रेनेड अटैक की जिम्मेदारी दी गई थी। डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि सोपोर पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ संयुक्त कार्रवाई में उसे दबोचा। उससे पूछताछ की जा रही है। जा रही है।

इससे पहले गुरुवार (नवंबर 1, 2019) को बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के दो ओवरग्राउंड वर्कर्स को गिरफ्तार किया था। वहीं अगस्त में पुलिस ने बारामूला के मोहम्मद इकबाल नाइकू को गिरफ्तार किया था। वह जैश-ए-मोहम्मद का सदस्य था।

31 अक्टूबर से जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश बन गया है और वहाँ की जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। इससे बौखलाए आतंकी कायराना हरकत को अंजाम दे रहे हैं। आतंकियों ने शोपियां में एक सरकारी स्कूल में आग लगा दी थी जिसमें शनिवार (नवंबर 2, 2019) को बोर्ड की परीक्षा होनी थी। वहीं, मंगलवार (अक्टूबर 29, 2019) को आतंकियों ने 5 गैर कश्मीरी मजदूरों की हत्या कर दी थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -