Homeदेश-समाजगुवाहाटी में ग्रेनेड धमाका, 1 की मौत, 7 घायल, उल्फा आतंकियों ने ली ज़िम्मेदारी

गुवाहाटी में ग्रेनेड धमाका, 1 की मौत, 7 घायल, उल्फा आतंकियों ने ली ज़िम्मेदारी

ग्रेनेड से हुए विस्फोट के कारण कई लोग सड़क पर ही गिर पड़े। खून से लथपथ लोगों को स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत उपचार के लिए गोवाहाटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

गुवाहाटी की जू रोड पर अभी कुछ देर पहले (बुधवार 15 मई की रात) ग्रेनेड धमाके की खबरें आ रहीं हैं। धमाका जू रोड स्थित एक शॉपिंग मॉल के बाहर हुआ है। हमले में हालाँकि अभी तक किसी की मृत्यु की खबर नहीं है पर आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

पुलिस और सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुँच कर इलाके को घेर लिया है। ऑल इंडिया रेडियो के अनुसार आतंकी संगठन उल्फा ने हमले की जिम्मेदारी ली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि सात लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस और सुरक्षाबल पहुँच गए हैं और जाँच की जा रही है।

मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस हमले की निंदा की है। मीडिया के अनुसार, ग्रेनेड से हुए विस्फोट के कारण कई लोग सड़क पर ही गिर पड़े। खून से लथपथ लोगों को स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत उपचार के लिए गोवाहाटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हमलावर ग्रेनेड फेंकने के बाद वहाँ से फरार हो गए हैं।

मुख्यमंत्री ने इस घटना पर गहरा दुःख जताया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राम-कृष्ण-शिव भी हैं, लेकिन सबसे ऊपर स्वामीनारायण: समझिए- BAPS की शुरुआत से बड़ा बनने की पूरी कहानी

BAPS के मंदिरों में राम, कृष्ण, शिव, पार्वती, गणेश और हनुमान की मूर्तियाँ भी होती हैं लेकिन वो सब मूर्तियाँ स्वामी स्वामीनारायण से छोटी होती हैं। आखिर क्या है इनकी मान्यता?

EC में कैसे आए 3 कमिश्नर? जब राजीव गांधी से भिड़े CEC शास्त्री, तो बदल दिया गया चुनाव आयोग का पूरा गेम

चुनाव आयोग में तीन कमिश्नर्स की व्यवस्था कैसे शुरू हुई? राजीव गाँधी, आरवीएस शास्त्री और टीएन शेषन से जुड़ी पूरी कहानी समझिए।
- विज्ञापन -