Homeदेश-समाजपिस्तौल के साथ बना रहा था TikTok वीडियो, सर में गोली लगने से गई...

पिस्तौल के साथ बना रहा था TikTok वीडियो, सर में गोली लगने से गई 18 साल के युवक की जान

....कुछ देर बाद जब गोली चलने की आवाज़ आई तो केशव की माँ सावित्री और परिवार के लोग दौड़कर कमरे में पहुँचे। वहाँ का नज़ारा देखकर सभी दंग रह गए। केशव खून से लथपथ ज़मीन पर पड़ा था। उसके सर में गोली लगी थी।

बरेली में TikTok वीडियो के लिए बन्दूक इस्तेमाल करना एक 18 साल के युवक के लिए महँगा पड़ गया। पुलिस के अनुसार, केशव नाम के इस युवक की मौत वीडियो बनाते समय बन्दूक चल जाने से हो गई। यह घटना
हाफिज़गंज, बरेली के मुड़िया भीकमपुर गाँव की है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, हाफिज़गंज थाना क्षेत्र के गाँव मुड़िया भीकमपुर निवासी फौजी वीरेंद्र कुमार के 18 वर्षीय पुत्र केशव ने अपनी माँ सावित्री से टिकटॉक वीडियो बनाने के लिए जिद कर के रिवॉल्वर माँगी। केशव की माँ ने जब मना किया तो उसने जिद पकड़ ली। आखिर में मजबूरन उसकी माँ ने अलमारी में रखी रिवॉल्वर उसे दे दी। 

कुछ देर बाद जब गोली चलने की आवाज़ आई तो केशव की माँ सावित्री और परिवार के लोग दौड़कर कमरे में पहुँचे। वहाँ का नज़ारा देखकर सभी दंग रह गए। केशव खून से लथपथ ज़मीन पर पड़ा था। उसके सर में गोली लगी थी। ये देखकर घरवाले केशव को अस्पताल ले गए जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।

केशव एक सैन्यकर्मी का बेटा था। उसके पिता वीरेंद्र अभी रूड़की में कार्यरत हैं। वर्तमान में वह इंटरमीडियट की पढ़ाई कर रहा था। केशव की माँ सावित्री ने बताया कि उनके बेटे ने ज़िद करके टिकटॉक वीडियो बनाने के लिए रिवॉल्वर अलमारी से निकलवाई थी, लेकिन उनको यह नहीं पता था कि वो लोडेड है। केशव की माँ ने बताया कि उसके अंदर टिकटॉक वीडियो के लिए पागलपन था और वो रोज अलग-अलग वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया करता था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी को बेल मिली तो घर नहीं जा सका, कोई अब तक जेल में… संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को सामान्य बनाना चाह रहे...

हर पीढ़ी में ऐसे युवा होते हैं जो व्यवस्था बदलना चाहते हैं। लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि व्यवस्था बदलने और कानून तोड़ने में अंतर होता है।

PM की हत्या की साजिश, संसद में घुसने का प्रयास और पुलिस पर पथराव: Insta रील से इतर समझें ‘कॉकरोचों’ का एजेंडा, कैसे ठगे...

एकतरफा नैरेटिव को ध्वस्त करने वाली CJP प्रदर्शन यह दूसरी तस्वीरें भी दिखें, जिनमें हिंसक भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, 'मोदी-बीजेपी मुर्दाबाद' के नारे लगाकर असल छात्रों को बरगलाया।
- विज्ञापन -