Homeदेश-समाजजूतों और कपड़ों पर तिरंगा, Amazon पर धड़ल्ले से बिक रहे: CEO जेफ बेजोस...

जूतों और कपड़ों पर तिरंगा, Amazon पर धड़ल्ले से बिक रहे: CEO जेफ बेजोस पर FIR, MP के गृह मंत्री ने कहा – बर्दाश्त नहीं करेंगे

"ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजन पर अपने उत्पाद की बिक्री के लिए राष्ट्रध्वज के इस्तेमाल का मामला मेरे संज्ञान में आया है। यह बहुत ही पीड़ादायक है कि जूते की बिक्री के लिए तिरंगे का इस्तेमाल किया गया है।"

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने तिरंगे पर छपे जूते और कपड़े बेचने को लेकर ऑनलाइन शॉ‍पिंग प्‍लेटफॉर्म अमेजन (Amazon) पर एफआईआर FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

गृहमंत्री ने मंगलवार (25 जनवरी 2022) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजन पर अपने उत्पाद की बिक्री के लिए राष्ट्रध्वज के इस्तेमाल का मामला मेरे संज्ञान में आया है। यह बहुत ही पीड़ादायक है कि जूते की बिक्री के लिए तिरंगे का इस्तेमाल किया गया है। राष्ट्रीयता, राष्ट्र की भावना और राष्ट्र के अपमान का कोई भी कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैंने DGP को ध्वज संहिता के उल्लंघन पर अमेजन कंपनी के मालिक जेफ बेजोस और संस्था पर मध्य प्रदेश में FIR दर्ज करने का आदेश दिया है।”

हालाँकि, यह कोई पहली बार नहीं है, जब अमेजन ने इस तरह की हरकत की हो। वर्ष 2019 में भी अमेजन पर हिंदू देवी-देवताओं के चित्र वाली टॉयलेट सीट कवर और डोरमैट्स (दरवाजे पर बिछाए जाने वाले मैट) बेचने का आरोप लगा था। ई-कॉमर्स वेबसाइट लोगों के विरोध के बाद भी हिंदू देवी-देवताओं के चित्र वाले टॉयलेट कवर और पायदान बेचना बंद नहीं किया था।

बता दें कि इससे पहले वर्ष 2017 में अमेजन की कनाडा वाली वेबसाइट पर भारतीय तिरंगे के चित्र वाले डोरमैट बेचने का आरोप लगा था। तब भारत सरकार ने अमेरिकी और कैनेडियन एंबेसी के सामने ये मुद्दा उठाया था। नवंबर 2020 में ऑनलाइन गांजा बेचे जाने को लेकर अमेजन के डायरेक्टर्स के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।

अग्निवीरों के रोजगार पर कांग्रेस शासित राज्यों की चुप्पी क्यों? बीजेपी सरकारों ने बनाई नीति, विपक्षी राज्यों में अब भी इंतजार

अग्रिवीरों का पहला बैच 31 दिसंबर 2026 को अपना कार्यकाल पूरा करेगा जिसमें से 75 फीसदी सेना छोड़ देंगे। इनके जॉब को लेकर कॉन्ग्रेस सरकारें कोई प्लान नहीं बना पाई है।
- विज्ञापन -