Homeदेश-समाजइटावा में उपद्रवी तत्वों ने तोड़ी बाबा साहब की प्रतिमा, इलाके में तनाव

इटावा में उपद्रवी तत्वों ने तोड़ी बाबा साहब की प्रतिमा, इलाके में तनाव

इस प्रकार की हरकतें करने वाले शरारती तत्वों को ये समझना चाहिए कि बाबा साहब के कद को उनकी इस तरह की हरकतें कभी नुकसान नहीं पहुँचा पाएँगी। हाँ, प्रतिमा को नुकसान पहुँचाना सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ सकता है।

ऐसे समय में जब बाबा भीमराव अम्बेदकर की जयंती नजदीक है, कुछ असामाजिक तत्व उन्माद फैलाने और समाज में अशांति फैलाने से बाज नहीं आते। इटावा जिले में बकेवर थाना के नोधना क्षेत्र में कुछ अराजक और असामाजिक तत्वों ने बाबा अम्बेदकर की प्रतिमा तोड़ डाली। इस घटना से इलाके में तनाव और अशांति का माहौल है। इस निंदनीय घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में प्रशासन ने नई प्रतिमा लगवाने का निर्णय लिया। इसके बाद ही लोगों का गुस्सा शांत हो पाया।

14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती होती है। इससे पहले ही थाना क्षेत्र में नोधना के मजरा रामनगर में अराजकतत्वों ने अम्बेदकर की प्रतिमा तोड़ दी। जानकारी मिलते ही भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुँच गए। क्षतिग्रस्त प्रतिमा को देख लोगों में आक्रोश पैदा हो गया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुँचकर प्रशासन ने मामले को रफा-दफा कराया। मीडिया के अनुसार जिला प्रशासन ने बाबा साहब की नई प्रतिमा लगवाने का निर्णय लिया है। इसी तरह की घटनाएँ  2017 और अप्रैल 2018 में भी देखने को मिली थीं, जब बाबा अम्बेदकर की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने तोड़ डाला था।

इस प्रकार की हरकतें करने वाले शरारती तत्वों को ये समझना चाहिए कि बाबा साहब के कद को उनकी इस तरह की हरकतें कभी नुकसान नहीं पहुँचा पाएँगी। हाँ, प्रतिमा को नुकसान पहुँचाना सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ सकता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हिंदू बन लॉरा फ्रांसिस ने मंदिर में किया विवाह, फिर भी तमिलनाडु सरकार ने गर्भगृह में पूजा से रोका: हाई कोर्ट ने दिया अधिकार,...

मद्रास हाई कोर्ट ने कहा कि विदेशी नाम या नागरिकता से हिंदू पहचान तय नहीं होती। अमेरिकी महिला को मंदिर में पूजा और प्रवेश का पूरा अधिकार मिला।

‘तमिलनाडु को अलग देश होना चाहिए’: मद्रास HC ने कहा- यह देशद्रोह नहीं, आज के दौर में ऐसा बयान देश/सरकार के खिलाफ नफरत फैलाना...

मद्रास हाई कोर्ट ने कहा कि देशद्रोह के आरोपों की समीक्षा हमेशा वर्तमान सामाजिक ताने-बाने और माहौल को ध्यान में रखकर की जानी चाहिए।
- विज्ञापन -