Homeदेश-समाजReel के कारण AMU में छात्र की निर्मम हत्या, चाकू से फेफड़ा चीरा: शोएब,...

Reel के कारण AMU में छात्र की निर्मम हत्या, चाकू से फेफड़ा चीरा: शोएब, अयान समेत 4 पर केस दर्ज, 1 गिरफ्तार

कैफ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में काम करने वाले कर्मचारी का बेटा था और यूनिवर्सिटी के परिसर में चल रहे स्कूल में पढ़ता था। कैफ और अयान के बीच विवाद रील्स पर पोस्ट किए गए एक कमेंट के चलते हुआ था।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के स्कूल में मोहम्मद कैफ नाम के लड़के की हत्या मामले में गिरफ्तारी हुई है। आरोपित लड़के का नाम अयान है। पहले कहा जा रहा था कि कैफ की मौत गोली लगने से हुई, लेकिन अब सामने आया है कि कैफ की मौत चाकू घोंपे जाने के कारण हुई। पुलिस अयान से पूछताछ कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैफ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में काम करने वाले कर्मचारी का बेटा था और यूनिवर्सिटी के परिसर में चल रहे स्कूल में पढ़ता था। कैफ और अयान के बीच विवाद रील्स पर पोस्ट किए गए एक कमेंट के चलते हुआ था।

1 मार्च दोपहर तीन बजे छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हुआ। इस बीच गोली की आवाज सुनाई दी। मौके पर जाकर देखा गया तो कैफ घायल था। मेडिकल कॉलेज ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद का कारण सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई एक रील पर किया गया कमेंट था। सीसीटीवी में कैफ को चाकू मारते साफ-साफ देखा जा सकता है। पोस्टमार्टम में भी सामने आया है कि चाकू इस प्रकार घोंपा गया कि वो पसलियों के बीच से होकर फेफड़े को चीरकर निकल गया।

अब इस मामले में कार्सी थाने में शोएब, अयान, फराज और मजहर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 191, 190, 61 (2) और 103 के तहत मामला दर्ज हुआ था। अलीगढ़ पुलिस के अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक का कहना है कि आरोपितों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं, उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -