Homeदेश-समाजकेजरीवाल की बेटी से ऑनलाइन ठगी में मेवात के साजिद सहित 3 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड...

केजरीवाल की बेटी से ऑनलाइन ठगी में मेवात के साजिद सहित 3 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने जब ऑनलाइन मार्केटप्लेस ओएलएक्स (OLX) पर सेकेंड हैंड सोफा बेचने की कोशिश की, तो जालसाज ने उन्हें 34,000 रुपए का चूना लगा दिया था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान कपिल, मानवेंद्र और साजिद के रूप में हुई है। कपिल और मानवेंद्र उत्तर प्रदेश से हैं, जबकि साजिद हरियाणा के मेवात का रहने वाला है। धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड अब भी फरार है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, मानवेंद्र ने एचडीएफसी बैंक में कपिल का अकाउंट खोला था। दूसरा अकाउंट साजिद का था। 7 फरवरी को जब सीएम की बेटी ने OLX पर सेकेंड हैंड सोफा बेचना चाहा तो डील फाइनल होने पर खरीददार ने एक कोड स्कैन करने को भेजा। कथित तौर पर हर्षिता को विश्वास दिलाने के लिए पहले धोखेबाजों ने थोड़ा अमाउंट भेजा था, लेकिन उसके कुछ देर बाद पहले हर्षिता के अकाउंट से 20 हजार और दूसरी बार 14000 रुपए निकाल लिए।

NDTV की रिपोर्ट हो गई थी गायब

बता दें कि इस मामले में NDTV ने फरवरी 8, 2021 को एक रिपोर्ट पब्लिश की थी। इसमें मीडिया हाउस ने बताया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने जब ऑनलाइन मार्केटप्लेस ओएलएक्स (OLX) पर सेकेंड हैंड सोफा बेचने की कोशिश की, तो जालसाज ने उन्हें 34,000 रुपए का चूना लगा दिया।

इसमें कहा गया था कि दिल्ली के सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जाँच की जा रही है। लेकिन, रिपोर्ट प्रकाशित करने के कुछ मिनट बाद NDTV ने अपनी वेबसाइट से इसे हटा लिया। बाद में इंडिया टीवी ने भी इस रिपोर्ट को अपनी साइट से हटा लिया था। मीडिया संस्थानों ने ऐसा क्यों किया था, ये साफ नहीं है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -