Homeदेश-समाज'तुम्हारी साँस बदबूदार है, इसलिए गले नहीं लगाऊँगा' - इस बात पर नबी ने...

‘तुम्हारी साँस बदबूदार है, इसलिए गले नहीं लगाऊँगा’ – इस बात पर नबी ने शोएब को मारा चाकू

मामला यहीं शांत नहीं हुआ। जब घायल शोएब ने अपने भाई शाहिद को मदद के लिए बुलाया, तो नबी ने भागने से पहले ही उसे भी चाकू मार दिया।

बात-बात पर मामला झगड़े, मारपीट और यहाँ तक कि हत्या तक पहुँच जाना आम हो चला है। ताजा मामला तमिलनाडु का है और कहानी दो दोस्त, शोएब पाशा और नबी की है। दोनों किसी जगह मिलते हैं लेकिन एक दोस्त का दूसरे को गले लगाने से इनकार करना इतनी बड़ी वजह बन गई कि दो को छुरा घोंप दिया गया। घटना बेंगलुरु के मावली इलाके में एलबीएफ रोड की है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूरा मामला कुछ यूँ है कि जब नबी ने शोएब को गले लगाने की कोशिश की, तो शोएब ने नबी की बदबूदार साँसों के कारण उसे धक्का दे दिया। यह बात नबी के दिल पर लग गई। फिर क्या था, नबी ने शोएब को गाली देना शुरू कर दिया जिसके कारण दोनों के बीच झगड़ा होने लगा जो रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था। टकराव बढ़ने पर नबी ने चाकू निकाला और सीधा शोएब के पेट में घोंप दिया।

मामला यहीं शांत नहीं हुआ। जब घायल शोएब ने अपने भाई शाहिद को मदद के लिए बुलाया, तो नबी ने भागने से पहले ही उसे भी चाकू मार दिया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या की कोशिश) के तहत नबी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

फिलहाल, ऑटोमोबाइल के सामान की दुकान पर काम करने वाले नबी को मंगलवार (जुलाई 2, 2019) को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस बीच, खबर यह है कि शोएब और उसके भाई शाहिद का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और वो खतरे से बाहर है। सोचिए, साँसों की महक भी कितना बवाल कर सकती है। चाकूबाजी से हवालात तक का सफर तय हो गया इस छोटी सी वजह से।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -