Homeदेश-समाजबिहार के भागलपुर में बवाल: लॉकडाउन में मस्जिद पहुँचे नमाजी, पुलिस ने समझाया तो...

बिहार के भागलपुर में बवाल: लॉकडाउन में मस्जिद पहुँचे नमाजी, पुलिस ने समझाया तो बरसाए पत्थर

घटना भागलपुर के तातारपुर थाना इलाके के इर्तिजा हुसैन लेन बाग मस्जिद की है। पथराव के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त होने की भी सूचना है।

कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए बिहार में लॉकडाउन है। इसके बावजूद भागलपुर की एक मस्जिद में जुमे पर बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ने के लिए जुट गए। पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो पथराव किया गया।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार घटना भागलपुर के तातारपुर थाना इलाके के इर्तिजा हुसैन लेन बाग मस्जिद की है। पथराव के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त होने की भी सूचना है।

दरअसल, कोरोना वायरस के कारण बिहार में लॉकडाउन किया गया है। इसी बीच तातारपुर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि इर्तिजा हुसैन लेन बाग मस्जिद में लॉकडाउन के बावजूद बड़ी भीड़ जुमे की सामूहिक नमाज पढ़ने के लिए एकत्रित हुई है।

जब पुलिस दल मौके पर पहुँचा तो उन्होंने सूचना को सही पाया और नमाज पढ़ने की तैयारी कर रहे लोगों को शांतिपूर्वक तरीके से लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों का पालन करने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का ध्यान रखने की सलाह दी। लेकिन पुलिस की सलाह वहाँ मौजूद भीड़ को पसंद नहीं आई। देखते ही देखते वहाँ उपद्रवियों ने विरोध में पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

इस घटना कि जानकारी मिलते ही सिटी एसपी सुशांत कुमार सरोज, सिटी डीएसपी राजवंश सिंह सहित थाने के पुलिस अधिकारीयों ने घटनास्थल पर पहुँचकर उपद्रव का जायजा लेते हुए ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त ना करने की बात कही और आरोपितों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों की पहचान कर उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि कल ही बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने अपील की थी कि केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए 01 से 31 अगस्त तक ‘अनलॉक-3’ के तहत निर्देश जारी किया है। इसके अंतर्गत किसी भी तरह की धार्मिक आयोजन पर पाबंदी लगाई गई है। बोर्ड ने अपील की थी कि केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्देश का अनुपालन राज्य में रहेगा।

जिला शिया वक्फ कमेटी के सचिव जीजाह हुसैन ने भी लोगों से कहा था कि जिस तरह से उन लोगों ने शबे बरात, रमजान और ईद में इबादत और नमाज घर पर अदा की, उसी तरह 01 अगस्त को होने वाली बकरीद पर भी नमाज अपने-अपने घरों में अदा करें।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -