Homeदेश-समाजपैर बाँधकर गैंगरेप, फिर बनाया अश्लील वीडियो: लव जिहाद की शिकार विधवा संग ईमान...

पैर बाँधकर गैंगरेप, फिर बनाया अश्लील वीडियो: लव जिहाद की शिकार विधवा संग ईमान अली की हैवानियत, शिकायत वापस लेने की दी धमकी

मई 2021 में ईनाम महिला को दिल्ली के बुराड़ी स्थित अपने लेकर आया। यहाँ महिला को पता चला कि दिनेश का असली नाम ईनाम अली है और वह मुस्लिम है। इतना ही नहीं, वह पहले से ही शादीशुदा है। महिला ने आरोप लगाया था कि जून 2021 में ईनाम कुछ लोगों को घर लेकर आया और उसे अरबी में कुछ बोला। फिर उसने कहा कि उसका निकाह हो गया।

लव जिहाद की शिकार छत्तीसगढ़ की निवासी हिंदू विधवा महिला के साथ आरोपित द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती ने आरोप लगाया कि गुरुवार (9 दिसंबर) की रात को दिनेश राणा के नाम से लव जिहाद का शिकार बनाने वाले मुख्य आरोपित ईनाम अली के इशारे पर तीन लोगों ने पैर बाँधकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उन आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपितों ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया और ईनाम अली के खिलाफ दायर मुकदमे को वापस नहीं लेने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।

दैनिक जागरण के अनुसार, महिला ने बताया कि उसने 29 अक्टूबर को ईनाम अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस दौरान उसने आरोपित पर खुद को हिंदू बताकर शादी करने और बाद ब्लैकमेल कर लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए महिला ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कराए हुए एक महीना से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस ने आरोपितों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं की है। इस कारण आरोपित उसे लगातार धमकी दे रहे हैं।

बता दें कि 40 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2005 से उसके ससुराल के मकान में कैसर नाम का एक शख्स किराएदार के रूप में रहता था। सर्दियों में कंबल बेचने का काम करने वाले कैसर के साथ कई और लोग भी रहते थे। साल 2017 में उसके पति की मौत हो गई। इसी दौरान कैसर के साथ रहने वाला ईमान अली खुद को दिनेश राणा बताकर उससे मेलजोल बढ़ाई। महिला ने आरोप लगाया था कि जब वह दिसंबर 2019 में बाथरूम में थी तो ईनाम ने उसकी अश्लील फोटो खींच ली और ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने लगा।

महिला ने रिपोर्ट में बताया था कि साल 2020 में आरोपित उसे डरा-धमकाकर बिलासपुर के एक होटल में ले गया और दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। वह रुपये ऐंठने के साथ-साथ उससे लगातार दुष्कर्म भी करने लगा। अप्रैल 2021 तक वह महिला से लगभग 8.50 लाख रुपये और सात लाख रुपये के गहने ऐंठ चुका था। बाद में वह शादी करने की बात कहने लगा। इसके बाद ईनाम अली महिला को लेकर दिल्ली आ गया और अलग-अलग मकानों में उसे साथ रखने लगा।

मई 2021 में ईनाम महिला को दिल्ली के बुराड़ी स्थित अपने लेकर आया। यहाँ महिला को पता चला कि दिनेश का असली नाम ईनाम अली है और वह मुस्लिम है। इतना ही नहीं, वह पहले से ही शादीशुदा है। महिला ने आरोप लगाया था कि जून 2021 में ईनाम कुछ लोगों को घर लेकर आया और उसे अरबी में कुछ बोला। फिर उसने कहा कि उसका निकाह हो गया। इसके बाद वह उसे पूजा-पाठ से रोकने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि उसे जबरन गोमांस भी खिलाया गया और अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PM की सुरक्षा के लिए खाली कराई गई 100 एकड़ जमीन, सिर्फ़ एक मस्जिद पर क्यों मचा है बवाल?

नई दिल्ली में PM आवास के पास रेसकोर्स रोड के आसपास लगभग 100 एकड़ भूमि को खाली करवाया जा रहा है। Evacuation की इस कार्रवाई में हिंदू-मुस्लिम सभी के घर तोड़े जा रहे हैं। जिन लोगों के घर टूट रहे हैं उन्हें सरकार फ़्लैट बनाकर दे रही है।

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।
- विज्ञापन -