Homeदेश-समाजमुहर्रम: ताजिया जुलूस के सामने आए CISF जवान पर चाकू से हमला, 5 पुलिसकर्मी...

मुहर्रम: ताजिया जुलूस के सामने आए CISF जवान पर चाकू से हमला, 5 पुलिसकर्मी घायल

जख्मी जवानों को देखकर गाँव वाले सड़क पर उतर आए और उन्होंने गुस्से में ताजिया जुलूस रोक दिया। बाद में, जुलूस में शामिल लोग ग्रामीणों पर पथराव करने लगे।

बिहार के भागलपुर में अकबर थाना क्षेत्र के सिमराहा गाँव में ताजिया जुलूस में शामिल लोगों ने CISF जवानों से मारपीट करके उनपर चाकू से वार कर दिया।

जवानों की गलती सिर्फ़ इतनी थी कि जहाँ से ये जुलूस गुजर रहा था, वे वहाँ बाइक लेकर उनके सामने पड़ गए। जिसके बाद जुलूस में शामिल लोगों ने उनकी बाइक रोक दी, लेकिन फिर भी जवान आगे बढ़ने के लिए अड़े रहे।

इस कहासुनी में मामला इतना बढ़ गया कि बाद में दोनों पक्षों की ओर से पथराव की स्थिति बन गई। जिसको शांत करवाने की कोशिश में 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चिड़ैया गाँव के सीआइएसएफ के जवान बाइक से स्टेशन जा रहे थे, उनकी बाइक को रोका गया, उन पर हमला हुआ और मुहर्रम के जुलूस में शामिल एक युवक ने तो सीआईएसएफ के जवान पर चाकू से भी वार किया। इस कारण जवान बुरी तरह से घायल हो गया। बाद में उग्र भीड़ से बचने के लिए जवान अपनी बाइक को छोड़कर वहाँ से भाग गए और अपने गाँव पहुँचकर परिजनों को इसकी सूचना दी।

जख्मी जवानों को देखकर गाँव वाले सड़क पर उतर आए और उन्होंने गुस्से में ताजिया जुलूस रोक दिया। बाद में, जुलूस में शामिल लोग ग्रामीणों पर पथराव करने लगे।

घटना की जानकारी थोड़ी देर बाद आला अधिकारियों को दी गई और घटना के 3 घंटे बाद खुद एसएसपी, डीएम सहित कई अधिकारी घटना स्थल पर पहुँचे। जिला से अतिरिक्त पुलिस को बुलाया गया और सुरक्षा के इंतजाम किए गए।

बाद में बड़ी मशक्कत से आला अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाया और सभी को घटनास्थल से हटा दिया गया। लेकिन आक्रोशित लोगों ने रेलवे ट्रैक पर भी प्रदर्शन किया और पथराव शुरू कर दिया। जिससे यातायात 2 घंटे तक प्रभावित रहा। शांति समिति की बैठक में दोनों पक्ष के लोगों को बुलाया गया, जहाँ उन्हें समझाने की कोशिश जारी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -