Homeदेश-समाजदिल्ली में गोहत्या, पूरे नाले में बिखरे मिले अवशेष: 2 पुलिस वाले सस्पेंड, अज्ञात...

दिल्ली में गोहत्या, पूरे नाले में बिखरे मिले अवशेष: 2 पुलिस वाले सस्पेंड, अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR

सांसद परवेश साहिब सिंह ने खुद मौके पर पहुँच कर इस मामले को देखा। उन्होंने लिखा, "अवैध गोहत्या के कारण पूरी नाली में अवशेष पड़े थे और ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे यह कार्य महीनों से चल रहा हो। दोषियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द होनी चाहिए।"

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-23 स्थित पोचनपुर गाँव में एक नाले से गायों का शव और इनके अवशेष मिले हैं। पशु चिकित्सक, फॉरेंसिक और क्राइम टीम ने मौके पर पहुँच कर जाँच भी की है। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही दो पुलिसकर्मियों को लापरवाही के आधार पर सस्पेंड भी कर दिया गया है।

मामला जैसे ही स्थानीय सांसद परवेश साहिब सिंह के पास पहुँचा, उन्होंने भी मौके पर पहुँच कर खुद मुआयना किया। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द आरोपितों को पकड़ कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। परवेश साहिब सिंह के अनुसार मौके पर अवैध गोहत्या के कारण पूरी नाली में अवशेष पड़े थे और ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे यह कार्य महीनों से चल रहा हो।

सांसद परवेश साहिब सिंह ने इस मामले को लेकर दो ट्वीट किए। फोटो सहित इन ट्वीट में उन्होंने लिखा, “इन मासूम जानवरों के शरीर के हिस्से पूरे नाले में बिखरे पड़े हैं। ऐसे अपराध को रोकने के लिए CCTV की जरूरत है। दोषियों की गिरफ्तारी होनी जल्द से जल्द होनी चाहिए।”

इससे पहले घटना की जानकारी मिलने पर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया था। इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “संबंधित धाराओं में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जाँच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।” पुलिस को संदेह है कि यह गौकशी का मामला हो सकता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -