Homeदेश-समाजदिल्ली में एसीपी को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, रात में ट्रैफिक की कर...

दिल्ली में एसीपी को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, रात में ट्रैफिक की कर रहे थे निगरानी

घटना रात के लगभग 8:30 बजे के हुई। सहायक आयुक्त संकेत कौशिक दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के रजकौरी स्थित फ़्लाइओवर के नज़दीक यातायात व्यवस्था सँभाल रहे थे। 58 साल के संकेत कौशिक मूल रूप से अजमेर, राजस्थान के रहने वाले थे।

दिल्ली में शनिवार (25 जुलाई 2020) की रात एसीपी (ट्रैफिक) संकेत कौशिक को एक तेज़ रफ़्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। घटना तब हुई जब वे यातायात व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे।  उन्‍हें एम्‍स ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। 

घटना रात के लगभग 8:30 बजे के हुई। सहायक आयुक्त संकेत कौशिक दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के रजकौरी स्थित फ़्लाइओवर के नज़दीक यातायात व्यवस्था सँभाल रहे थे। 58 साल के संकेत कौशिक मूल रूप से अजमेर, राजस्थान के रहने वाले थे। दिल्ली की यातायात पुलिस में कार्यरत थे।  

उस इलाके में जलभराव होने की वजह से यातायात व्यवस्था बिगड़ गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर संकेत कौशिक और उनकी टीम हालात सामान्य करने के लिए आगे बढ़े। वह जैसे ही रजकौरी फ़्लाइओवर के नज़दीक पहुँचे तभी एक तेज़ रफ़्तार वाहन (टाटा 407) उन्हें टक्कर मार कर गुरुग्राम की तरफ निकल गया। 

ख़बरों के मुताबिक़ इसके पीछे मेवात के अपराधियों की भूमिका हो सकती है। फिलहाल पुलिस इस पहलू से मामले की जाँच कर रही है।   

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -