Homeदेश-समाज'द लीला' होटल को ₹23 लाख का चूना लगाने वाला मोहम्मद शरीफ गिरफ्तार: फर्जी...

‘द लीला’ होटल को ₹23 लाख का चूना लगाने वाला मोहम्मद शरीफ गिरफ्तार: फर्जी कार्ड दिखाकर किया था स्टे, चाँदी के बर्तन भी चुराए थे

लीला होटल पैसे से चाँदी के बर्तन आदि चुराकर भागा मोहम्मद शरीफ गिरफ्तार हो गया है। उसके ऊपर आरोप है कि उसने खुद को होटल में दुबई के शाही परिवार से संबंधित बताया और होटल में 3 महीने रुका। जब बिल 35 लाख के करीब पहुँचा तो वो वहाँ से फरार हो गया। साथ में कीमती बर्तन भी चुरा ले गया। उस पर 23 लाख रुपए बिल बकाया था।

दिल्ली पुलिस ने आख़िरकार लीला होटल में 3 माह तक रह कर बिना बिल चुकाए भाग जाने वाले मोहम्मद शरीफ को गिरफ्तार कर लिया। शरीफ पर लगभग 23 लाख रुपए का बिल बकाया था। उसकी गिरफ्तारी 19 जनवरी 2023 (गुरुवार) को कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले से हुई। शरीफ खुद को आबू धाबी की रॉयल फैमिली के ऑफिस से बता कर लीला होटल में अगस्त 2022 से 20 नवम्बर 2022 तक रुका था। बाद में वह अचानक ही बिना होटल का बिल चुकाए भाग निकला था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहम्मद शरीफ ने होटल में कमरा लेने के लिए फर्जी बिजनेस कार्ड का भी उपयोग किया था। तीन माह के दौरान फ्री में रहने के साथ 20 नवंबर 2022 को वह होटल की चाँदी की बर्तन और कई कीमती सामान ले कर चम्पत हो गया। 17 जनवरी 2023 को दिल्ली पुलिस ने बताया था कि मोहम्मद शरीफ फिलहाल फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। आख़िरकार 19 जनवरी को उसे कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले से पकड़ लिया गया।

हालाँकि शरीफ से कितने पैसे की बरामदगी हुई है इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। होटल में वह कमरा नंबर 427 में रुका था। उसने खुद को अबू धाबी के शाही परिवार के सदस्य शेख फलाह बिन जायद अल नाहयान के कार्यालय में काम करने वाले व्यक्ति के तौर पर बताया था। उसने अपनी भारत यात्रा को आधिकारिक विजिट बताया था। पुलिस को दी गई शिकायत में लीला होटल प्रबंधन ने यह भी बताया था कि मोहम्मद शरीफ ने 11.5 लाख रुपए का पेमेंट भी किया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

40 Su-30MKI पर ब्रह्मोस, अब BrahMos-NG की बारी: चीन-पाकिस्तान की नींद उड़ा देगी भारतीय वायुसेना की नई स्ट्राइक पावर, पढ़ें डिटेल्स

Su-30MKI और BrahMos की जोड़ी ने भारत की लंबी दूरी की स्ट्राइक क्षमता बढ़ाई। BrahMos-NG से एयर पावर और ज्यादा मजबूत होगी।

बच्चों के लिए बेअसर साबित हो रहा सोशल मीडिया बैन, ऑस्ट्रेलिया से आई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा: अब अल्बानीज सरकार बदलने जा रही...

ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चे के सोशल मीडिया टिकटॉक, फेकबुक, स्नैपचैट, यूट्यूब, इंस्टाग्राम पर अकाउंट होने पर कंपनियों को दोगुना जुर्माना देना होगा।
- विज्ञापन -