Homeदेश-समाजअरुणाचल में माँ दुर्गा की प्रतिमाओं को तोड़ा, तीन गिरफ्तार

अरुणाचल में माँ दुर्गा की प्रतिमाओं को तोड़ा, तीन गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस अधिकारी वाईपी यूपिया के मुताबिक मूर्तियाँ तोड़ने के बाद उपद्रवी एक टाटा टियागो कार में बैठकर भाग निकले थे। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

अरुणाचल प्रदेश के डोइमुख में मॉं दुर्गा की प्रतिमाओं को तोड़ने की घटना सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक घटना शनिवार-रविवार (5-6 अक्टूबर) की दरम्यानी रात हुई। तोड़फोड़ डोइमुख बाजार वेलफेयर कमिटी के पूजा पंडाल में की गई है।

कमिटी के अध्यक्ष डोबम रोबी ने बताया कि इस तरह की घटना पहली बार देखने को मिली है। घटना की निंदा करते हुए उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। डोइमुख बाजार राज्य की सबसे पुरानी टाउनशिपों में से एक है।

गिरफ्तार आरोपित नबाम अचुमा, नबाम सोनाम और ताना चांगरिआंग सोशल मीडिया पर ईसाई समुदाय से ताल्लुक रखने वाले बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि मज़हबी द्वेष के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। लेकिन पापुम पारे के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जिमी चिरम ने इसे ‘निजी विवाद’ की घटना बताते हुए साम्प्रदायिक एंगल से इंकार किया है। उन्होंने तीनों की उम्र 25-30 वर्ष के बीच की होने की बात कही है। चौथे आरोपित ताम गुमीन की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। स्थानीय मीडिया ने सभी आरोपितों को पापुम पारे का ही बताया है।

स्थानीय पुलिस अधिकारी वाईपी यूपिया के मुताबिक मूर्तियाँ तोड़ने के बाद उपद्रवी एक टाटा टियागो कार में बैठकर भाग निकले थे। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूजा समिति के एक सदस्य ने बताया कि वे सभी वर्गों और संप्रदाय के लोगों के लिए तमाम मेले और त्योहार आयोजित करते हैं। लेकिन ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -