Homeदेश-समाजसीएम खट्टर के आगमन का विरोध कर रहे 'किसानों' ने रोड जाम कर पुलिस...

सीएम खट्टर के आगमन का विरोध कर रहे ‘किसानों’ ने रोड जाम कर पुलिस पर किया ‘जानलेवा हमला’, लाठी चार्ज: देखें वीडियो

सीएम के आगमन का विरोध कर रहे किसानों ने बस्तारा टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया और पुलिस को पीटने लगे। इसके बाद पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया। किसानों के अन्य साथियों को जैसे ही लाठीचार्ज की सूचना मिली उन्होंने पूरे प्रदेश में रोड और टोल जाम कर दिए।

नए कृषि कानूनों को लेकर करीब एक साल से तथाकथित किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हरियाणा में शनिवार को (28 अगस्त) कृषि कानूनों के साथ भाजपा नेताओं के कार्यक्रमों का विरोध कर रहे किसानों ने हर जिले की तरह भिवानी में भी दो जगह रोड को जाम कर दिया। यही नहीं उन्होंने पुलिस पर जान लेवा हमला भी किया।

बताया जा रहा है कि करनाल में आज निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक में सीएम मनोहर लाल खट्टर समेत भाजपा के 6 सांसद, छह राज्य सभा सांसद, 12 विधायक, पूर्व विधायक और लोकसभा व विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों के अलावा संगठन के पदाधिकारी पहुँचे।

वहीं, सीएम के आगमन का विरोध कर रहे किसानों ने बस्तारा टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया और पुलिस को पीटने लगे। इसके बाद पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया। किसानों के अन्य साथियों को जैसे ही लाठीचार्ज की सूचना मिली उन्होंने पूरे प्रदेश में रोड और टोल जाम कर दिए। कालका शिमला हाईवे स्थित चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर आज दोपहर करीब सवा तीन बजे किसानों ने जाम लगा दिया। इससे वहाँ के स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हुआ।

बीजेपी कार्यकर्ता जवाहर यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ”कस्सी से पुलिस के जवानों पर जानलेवा हमला करता, मासूम और लूटापिटा किसान।”

इससे पहले भी यादव ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, ”देखो किसान पहले पुलिस को पीट रहा है या पहले पुलिस को किसान।”

हरियाणा के एडीजीपी नवदीप सिंह विर्क ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि करनाल में बस्तारा टोल प्लाजा के पास आज दोपहर 12 बजे कुछ किसान प्रदर्शनकारियों ने जबरदस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर करनाल शहर की तरफ जाने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें जाने से रोका तो कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बल पर पथराव किया।

उन्होंने बताया कि उसके बाद नियमानुसार पुलिस ने हलका बल प्रयोग किया और उन्हें वहाँ से हटाया। इसमें 4 किसान और 10 पुलिसकर्मियों को चोट आई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसानों ने भिवानी में कितलान टोल पर भिवानी-दादरी हाइवे और प्रेमनगर गाँव में भिवानी-हिसार हाइवे जाम कर रोष जताया। इससे स्थानीय लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

करनाल एसडीएम आयुष सिन्हा ने वायरल वीडियो पर कहा कि पुलिसकर्मियों का विरोध करने वाले किसानों ने उन पर हमला किया। जगह-जगह पर उन्होंने पथराव करना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस बल का प्रयोग करना पड़ा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘AI के दौर में भी मानवीय संवेदनाएँ पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत’: ऑपइंडिया की पूजा राणा को ‘उत्कृष्ट युवा पत्रकार’ का देवऋषि नारद सम्मान,...

देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान समारोह में ऑपइंडिया की पूजा राणा को 'उत्कृष्ट युवा पत्रकार' की उपाधि से सम्मानित किया गया।

PM सूर्य घर योजना में लखनऊ बना देश का नंबर-1 सोलर जिला, नागपुर-सूरत को पछाड़ा: समझें कई श्रेणियों में शीर्ष स्थान पाकर कैसे UP...

पीएम सूर्य घर पुरस्कार समारोह में उत्तर प्रदेश ने विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष स्थान हासिल कर अपना परचम लहराया है
- विज्ञापन -