Homeदेश-समाजशहबाज खान पर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप: चंद्रकांता से लोकप्रिय हुए थे 'कुँअर...

शहबाज खान पर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप: चंद्रकांता से लोकप्रिय हुए थे ‘कुँअर विरेन्द्र विक्रम’, FIR दर्ज

22 साल की उम्र में शाहबाज खान को टीवी सीरियल ‘टीपू सुल्तान’ में पहला ब्रेक मिला था। इसके बाद शाहबाज खान ने मशहूर टीवी धारावाहिक ‘चंद्रकांता’ में कुँवर विरेन्द्र विक्रम की भूमिका निभाई थी।

बीते समय के मशहूर टीवी धारावाहिक चंद्रकांता में कुँवर वीरेंद्र विक्रम का किरदार निभाने वाले शाहबाज खान पर छेड़छाड़ के मामले में FIR दर्ज की गई है। कई वर्षों से टीवी पर अपनी कलाकारी के कारण अपनी पहचान बना चुके इस अभिनेता पर 19 वर्ष की एक किशोरी ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

समाचार एजेंसी ANI ने अपने ट्वीट में लिखा है – “मुंबई: अभिनेता शाहबाज़ खान के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में छेड़छाड़ का मामला दर्ज। IPC की धारा 354 (महिला या पुरुष को उसकी शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल) और 509 (शब्द, इशारा या किसी महिला की विनम्रता का अपमान करने का इरादा) के तहत एफआईआर दर्ज की गई।”

किशोरी के आरोपों के बाद 53 साल के शहबाज खान पर अपमान करने के इरादे से महिला पर हमला या आपराधिक बल और महिला के शील भंग करने के लिए अपमानसूचक शब्‍द या इशारा करने (IPC की धारा 354,और 509) जैसे आपराध‍िक धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।

अभिनेता शाहबाज़ खान की तरफ से हालाँकि, इस मामले पर अभी कोई बयान नहीं आया है और न ही पीड़िता की ओर से ज्यादा जानकारी मिल पाई है।

टीवी सीरियल ‘चंद्रकांता’ में कुंवर विरेन्द्र विक्रम की भूमिका निभाई थी

ज्ञात हो कि 22 साल की उम्र में शाहबाज खान को टीवी सीरियल ‘टीपू सुल्तान’ में पहला ब्रेक मिला था। इसके बाद शाहबाज खान ने मशहूर टीवी धारावाहिक ‘चंद्रकांता’ में कुँवर विरेन्द्र विक्रम की भूमिका निभाई थी। उस समय इसी किरदार के कारण वो लोगों के बीच खूब लोकप्रिय रहे थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

उमर खालिद की ‘कुर्बानी’ का जश्न मनातीं आरफा खानम, ताहिर हुसैन के लिए भी बहाए थे आँसू: अपने ‘पोस्टर बॉय’ के लिए अदालत पर...

उमर खालिद से ताहिर हुसैन तक, ‘पोस्टर बॉय’ पॉलिटिक्स कैसे काम करती है? आरफा खानम के बयान, अदालतों पर सवाल और सुनवाई में देरी के दावों की पड़ताल।

फर्जी Video, झूठे आरोप, हमले और नफरती बयान… काँवड़ यात्रा को बदनाम करने के लिए वामपंथी-कट्टरपंथी और मीडिया कैसे फैलाते हैं भ्रम, पढ़ें- पूरा...

कैसे काँवड़ यात्रा को लेकर कट्टरपंथी, वामपंथी, बिकाऊ मीडिया सुनियोजित तरीके से निशाना बनाती और त्योहारों को बदनाम करने के लिए भ्रम फैलाती।
- विज्ञापन -