Homeदेश-समाजगोरखपुर के मंदिर पर भू-माफियाओं का कब्जा, अफसरों पर भड़के सीएम योगी: 2 घंटे...

गोरखपुर के मंदिर पर भू-माफियाओं का कब्जा, अफसरों पर भड़के सीएम योगी: 2 घंटे के अंदर हटवाया कब्जा

मंदिर के महंत चेतन गिरी उर्फ नागा बाबा का कहना है कि उन्होंने भू-माफियाओं की शिकायत कई बार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए उन्होंने इंसाफ के लिए सीएम योगी से गुहार लगाई। मुख्यमंत्री के आदेश के दो घंटे के अंदर ही मंदिर को कब्जा मुक्त करा दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह नगर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गोरखपुर में जिस मंदिर का सांसद रहते हुए सीएम योगी ने लोकार्पण किया था, उस पर अब भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया है।

दैनिक भास्कर के मुताबिक, गोरखपुर में रविवार (25 जुलाई 2021) को जनता दरबार लगाया था, जिसमें मंदिर के महंत ने पूरे प्रकरण की शिकायत की तो मुख्यमंत्री अधिकारियों पर आगबबूला हो गए। उन्होंने DM विजयेंद्र पांडियन और SSP दिनेश कुमार प्रभु को फटकार लगाते हुए, तत्काल मंदिर से कब्जा हटवाने का आदेश दे दिया।

यह मामला रामगढ़ताल इलाके के महेवा एहतमाली बंधे पर बने समैय माता का मंदिर का है। मंदिर के महंत चेतन गिरी उर्फ नागा बाबा का कहना है कि उन्होंने भू-माफियाओं की शिकायत कई बार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए उन्होंने इंसाफ के लिए सीएम योगी से गुहार लगाई। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के आदेश के दो घंटे के अंदर ही मंदिर को कब्जा मुक्त करा दिया गया है।

चेतन गिरी उर्फ नागा बाबा का आरोप है कि आरोपित रमाशंकर सोनकर दबंग और अपराधी किस्म का शख्स है। वो और उसके परिवार वाले अक्सर उन्हें जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। बाबा के मुताबिक उनकी जान को खतरा है।

बता दें कि रमाशंकर सोनकर पर आरोप है कि उसने रायगंज निवासी विजय कसेरा की जमीन पर पुलिस के सहयोग से पक्की बाउंड्रीवाल को ध्वस्त करा दिया था। इस मामले में एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु के निर्देश पर पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। इसके अलावा यह बात भी सामने आई है कि फलमंडी चौकी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियों का आरोपित रमाशंकर के घर आना-जाना लगा रहता है। पुलिस की उसके घर पर दावत भी चलती है। यह मामला एसएसपी के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने इसकी जाँच के आदेश दे दिए गए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चलाता था बच्चियों से रेप करने वाला ‘ग्रूमिंग गैंग’, सजा पूरी होने से पहले ही छोड़ा: जानिए कौन है ‘डैडी’ शब्बीर अहमद, ब्रिटेन में...

ब्रिटिश इतिहास के सबसे घिनौने और काले अध्यायों में से एक ये केस है। पाकिस्तान में जन्मा रेपिस्ट ब्रिटेन में नाबालिगों पर जुल्म ढहाता था।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुलझा धर्मांतरण विवाद, 26 परिवारों ने घर वापसी: पढ़ें- साय सरकार ने मिशनरियों पर कैसे कसी नकेल, पहले कॉन्ग्रेस देती...

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के भरंडा-खड़का गाँव में धर्मांतरण विवाद प्रशासनिक मध्यस्थता से सुलझा। परिवारों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से की घर वापसी।
- विज्ञापन -