Homeदेश-समाज25 KM तक चलती ट्रक से फेंकते रहे ज़िंदा गायें, गोरक्षकों पर फेंके कांच...

25 KM तक चलती ट्रक से फेंकते रहे ज़िंदा गायें, गोरक्षकों पर फेंके कांच के टुकड़े और की पत्थरबाजी: मेवात के महबूब, साद और सलीम को किया गया पुलिस के हवाले

पीछा करने के दौरान पहले तो गो-तस्करो ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें 25 किलोमीटर तक खदेड़ा जाता रहा। इस दौरान आरोपितों ने पीछा कर रहे लोगों पर काँच, पत्थर और जिन्दा गायों को फेंका।

हरियाणा के गुरुग्राम में गो-तस्करों और गोरक्षकों के बीच भिड़ंत हुई है। भाग रहे तस्करों ने पीछा कर रहे गोरक्षकों पर कंचे फेंके और पथराव किया। इस दौरान 2 गोरक्षक घायल हो गए। उनके वाहनों को भी नुकसान पहुँचा है। इस दौरान चलते वाहनों से सड़क पर रुकावट डालने के लिए जीवित गायों को भी फेंका गया। लम्बे समय तक चले चोर-पुलिस जैसे खेल के बाद आखिरकार 3 गो-तस्करों को पकड़ लिया गया है। इनके नाम सलीम, साद और महबूब हैं। घटना बुधवार (16 नवम्बर, 2022) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 गोतस्कर भागने में कामयाब रहे। बताया जा रहा है कि इन सभी आरोपितों ने गुरुग्राम के सेक्टर 37 से गायें चुराई थीं। इसकी जानकारी मिलते ही गोरक्षकों ने सोहना रोड पर भोंसड़ी के पास बैरियर लगा दिया था। गोतस्करों के वाहन को रुकने का भी इशारा किया गया, लेकिन उन्होंने बैरियर को तोड़ दिया। इस दौरान उन्होंने गाड़ी की स्पीड बढ़ा ली जिसका पीछा गोरक्षकों ने शुरू कर दिया।

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में तेज गति से ट्रक से भाग रहे तस्करों को देखा जा सकता है। वीडियो को पीछा कर रहे गोरक्षकों द्वारा बनाया गया है।

पीछा करने के दौरान पहले तो गो-तस्करो ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें 25 किलोमीटर तक खदेड़ा जाता रहा। इस दौरान आरोपितों ने पीछा कर रहे लोगों पर काँच, पत्थर और जिन्दा गायों को फेंका लेकिन फिर भी उन्हें पलवल इलाके में पकड़ ही लिया गया। इस दौरान आरोपितों के वाहन का टायर भी निकल गया। खुद को घिरा देख कर 3 गो-तस्कर भाग निकले जबकि साद, महबूब और सलीम को दबोच लिया गया।

तीनों मेवात के नूँह इलाके के रहने वाले हैं। इस बीच गुरुग्राम और पलवल पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गई। बाद में तीनों आरोपितों को पलवल पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया। तीनों की तलाशी के बाद इनके वाहन से पत्थर, कंचे और गोलियाँ बरामद हुईं हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -