Homeदेश-समाजCDS जनरल बिपिन रावत का निधन: भारतीय वायु सेना ने की पुष्टी, उनकी पत्नी...

CDS जनरल बिपिन रावत का निधन: भारतीय वायु सेना ने की पुष्टी, उनकी पत्नी सहित 13 लोगों की मौत

भारतीय वायुसेना ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सेना से ही जुड़े 11 अन्य लोगों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत की पुष्टि की है।

भारत के चीफ ऑफ़ आर्मी डिफेन्स स्टाफ (CDS) विपिन रावत का आज (8 दिसंबर 2021) को हैलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया। वो 64 वर्ष के थे। जनरल रावत सहित 14 लोगों को कोयम्बटूर से सुलुर ले जा रहा भारतीय वायुसेना का हेलीकाप्टर कुन्नूर में क्रैश हो गया। भारतीय वायु सेना ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री समेत तमाम हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। उनके निधन से देश भर में दुःख की लहर दौड़ गई है।

तमिलनाडु के कुन्नूर में आज हुए हैलीकॉप्टर हादसे में उनकी, पत्नी और 11 अन्य अफसरों के साथ मौत हो गई। भारतीय वायुसेना ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सेना से ही जुड़े 11 अन्य लोगों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत की पुष्टि की है।

तमिलनाडु में दुर्घटनाग्रस्त हुए सैन्य हैलीकॉप्टर में 14 लोग सवार थे। इनमें CDS जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, एनके गुरसेवक सिंह, एनके जितेंद्र कुमार, लांसनायक विवेक कुमार, लांसनायक बीसाई तेजा, हवलदार सतपाल शामिल थे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दुर्घटना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को ब्रीफ किया है। वहीं, दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए भारतीय वायु सेना ने जाँच के आदेश दिए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटनास्थल से अब तक सभी 13 शव बरामद कर लिए गए हैं। रिपोर्ट यह भी है कि कुल 14 सवार में एक घायल अभी भी हॉस्पिटल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

तमिलनाडु के फॉरेस्ट मिनिस्टर के अलावा वायुसेना प्रमुख सहित कई अधिकारी और नेता घटनास्थल पर मौजूद हैं।

बता दें कि जनरल रावत का जन्म 16 मार्च 1958 को उत्तराखंड के पौड़ी में हुआ था। जनरल रावत के परिवार की पृष्ठभूमि भी सेना से जुड़ी है। उनके पिता लक्षमण सिंह रावत भी सेना में लेफ्टिनेंट जनरल के पद से रिटायर हुए थे। उनकी माता नामी राजनेता और उत्तरकाशी से पूर्व विधायक किशन सिंह परमार की बेटी थीं। जनरल रावत की आरम्भिक शिक्षा कैरेबियन हॉल देहरादून से हुई थी। उनकी उच्च शिक्षा शिमला के सेंट एडवर्ड स्कूल से पूरी हुई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -