Homeदेश-समाजमौक़ा गणतंत्र दिवस का, नारे इस्लामी: AMU में झंडा फहराने के दौरान गूँजा 'अल्लाहु...

मौक़ा गणतंत्र दिवस का, नारे इस्लामी: AMU में झंडा फहराने के दौरान गूँजा ‘अल्लाहु अकबर’ और ‘नारा-ए-तकबीर’, चिल्लाने वालों में NCC कैडेट्स भी

AMU के प्रॉक्टर वसीम अली ने जानकारी दी है कि वीडियो के आधार पर छात्रों की पहचान की जा रही है, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश स्थित ‘अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU)’ में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा फहराने के दौरान गुरुवार (26 जनवरी, 2023) को कट्टर मजहबी नारे लगाने के अमला सामने आया है। ख़ास बात ये है कि AMU कैम्पस में ये नारेबाजी ‘NCC (राष्ट्रीय कैडेट कोर)’ के सदस्यों ने लगाया। छात्रों ने इस दौरान ‘अल्लाहु अकबर’ और ‘नारा-ए-तकबीर’ चिल्लाया। सोशल मीडिया में इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

ट्विटर पर विश्वविद्यालय के के पूर्व छात्र और भाजपा नेता डॉ निशित शर्मा ने अलीगढ़ पुलिस और एसएसपी कलानिधि नैथानी को टैग करते हुए शिकायत की है। उन्होंने पूछा कि गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जंग के नारे लगाने का क्या तुक है? उन्होंने पुलिस से आग्रह किया कि इस मामले में संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने जानकारी दी कि इस संबंध में पुलिस से भी बातचीत चल रही है। वीडियो पर अब यूनिवर्सिटी प्रशासन का भी बयान आया है।

AMU के प्रॉक्टर वसीम अली ने जानकारी दी है कि वीडियो के आधार पर छात्रों की पहचान की जा रही है, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अलीगढ़ पुलिस ने भी बताया है कि इस घटना के संबंध में उसने विश्वविद्यालय से संपर्क किया है। बता दें कि वायरल वीडियो में इक्का-दुक्का नहीं, बल्कि दर्जनों छात्रों को मजहबी नारेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। यूनिवर्सिटी के कुलपति (VC) तारिक मंसूर भी घटना के वक्त उससे कुछ ही दूरी पर मौजूद थे।

डॉ निशित वर्मा ने इस बारे में काह है, “यह मजहबी नारा उनकी सोच को दर्शाता है। इस तरीके के नारे लगवा कर क्या संदेश देना चाह रहे हैं? एक और पूरा देश भारत के संविधान को नमन कर रहा है, ऐसे में इस तरीके के नारे लगाकर भारत में विभिन्न पैदा करना चाह रहे हैं। ये नारे किस प्रकार से लगाए गए हैं और इसके पीछे कौन सी सोच काम कर रही है – इसकी जाँच होनी चाहिए।” उन्होंने इसे देश-विरोधी नारा करार दिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -