Homeदेश-समाजअपनी दुकान में 'हनुमान चालीसा' सुनने पर हुई जिस मुकेश की पिटाई, अब उन...

अपनी दुकान में ‘हनुमान चालीसा’ सुनने पर हुई जिस मुकेश की पिटाई, अब उन पर सुलेमान की अम्मी ने कराई FIR: कहा- म्यूजिक बजा 3 हजार नमाजियों को किया तंग

महजबीन ने आरोप लगाया है कि मुकेश के म्यूजिक बजाने से रमजान के दौरान मस्जिद में नमाज पढ़ रहे 3000 नमाजी परेशान हुए थे। रोके जाने पर उसने उनके बेटे सहित अन्य लोगों को गालियाँ और जान से मार डालने की धमकी दी।

17 मार्च 2024 को कर्नाटक के बेंगलुरु में मुकेश की उनके दुकान में घुसकर पिटाई की गई थी। कथित तौर पर ‘नमाज’ के समय वे अपनी दुकान में ‘हनुमान चालीसा’ सुन रहे थे। अब पीड़ित मुकेश के खिलाफ उनके साथ मारपीट करने के आरोपितों में से एक सुलेमान की अम्मी महजबीन ने FIR करवाई है। इसमें मुकेश पर तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर नमाजियों को तंग करने और उसे समझाने की कोशिश करने पर सुलेमान सहित अन्य के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया गया है।

महजबीन की शिकायत पर कर्नाटक पुलिस ने पीड़ित मुकेश के खिलाफ 27 मार्च को केस दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महजबीन ने मुकेश के खिलाफ 18 मार्च को ही बेंगलुरु के हलासुरु गेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया था कि पास की मस्जिद में नमाज के दौरान मुकेश तेज आवाज में म्यूजिक बजा रहा था। जब सुलेमान ने अपने साथियों सहित इस संबंध में जाकर पूछताछ की तो मुकेश ने उन पर हमला कर दिया। इस शिकायत पर पुलिस ने एक गैर संज्ञेय रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

बाद में शिकायतकर्ता ने मुकेश पर कार्रवाई के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। अदालत के निर्देश पर 27 मार्च को हलासुरु पुलिस थाने में मुकेश के खिलाफ FIR दर्ज की गई। महजबीन ने अपनी शिकायत में बताया है कि मुकेश के म्यूजिक बजाने से रमजान के दौरान मस्जिद में नमाज पढ़ रहे 3000 नमाजी परेशान हुए थे। उन्होंने मुकेश पर अपने बेटे को गंदी-गंदी गालियाँ देने और जान से मार डालने की धमकी का भी आरोप लगाया है। मुकेश पर FIR IPC की धारा 323 (चोट पहुँचाना), 504 (शांति भंग के इरादे से जान बूझकर विवाद करना) और 506 (धमकी देना) के तहत दर्ज की गई है।

पुलिस ने अभी तक मुकेश पर कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्हें पूछताछ के लिए थाने भी नहीं बुलाया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि मुकेश की FIR में आरोपित सुलेमान, शाहनवाज़, रोहित, दानिश, तरूणा और अन्य लोग कुछ दिनों पहले ही जमानत पर छूट कर आए हैं। फिलहाल पुलिस महजबीन की शिकायत पर जाँच कर रही है। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है।

क्या है हनुमान चालीसा बजाने पर पिटाई का मामला

17 मार्च 2024 बेंगलुरु के नगराथपेट इलाके में सिद्दन्ना लेआउट के पास अपनी मोबाइल शॉप में मुकेश भक्ति गाने सुन रहे थे। इसी दौरान सुलेमान अपने कुछ साथियों के साथ उनकी दुकान पर धमक गया। पहले धमकी दी फिर मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था। घटना के विरोध में व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुए प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस ने 6 आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। मुकेश ने आरोप लगाया था कि रमजान के महीने में उन्हें हिन्दू देवी-देवताओं के भजन बजाने से रोका गया था। हालाँकि पुलिस ने मामले में किसी साम्प्रदायिक एंगल से इनकार किया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -