Homeदेश-समाजलोन नहीं मिला तो वसीम मुल्ला ने केनरा बैंक में ही लगा दी आग,...

लोन नहीं मिला तो वसीम मुल्ला ने केनरा बैंक में ही लगा दी आग, चाकू से हमला करने की भी कोशिश: कर्नाटक की घटना

आरोपित ने बैंक की खिड़की तोड़कर उसके अंदर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी। वहाँ से गुजर रहे कुछ लोगों ने बैंक से धुआँ उठता देख इसकी जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। साथ ही बैंक में आग लगाकर भाग रहे मुल्ला को भी पकड़ लिया।

लोन नहीं मिलने से नाराज एक व्यक्ति ने कर्नाटक के हावेरी में बैंक में ही आग लगा दी। उसने चाकू से हमला करने की भी कोशिश की। उसे पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपित की पहचान 33 वर्षीय वसीम हजरतसाब मुल्ला (वसीम अकरम मुल्ला) के तौर पर हुई है। लोन एप्लीकेशन रिजेक्ट किए जाने से नाराज मुल्ला शनिवार (8 जनवरी 2022) की रात पेट्रोल डालकर केनरा बैंक की शाखा में आग लगा दी। इस घटना में बैंक का 12 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, घटना हेदुगोंडा गाँव में स्थित केनरा बैंक के ब्रांच में घटी। जिले के ही रत्तीहाली टाउन के रहने वाले शख्स मुल्ला ने सिक्योर्ड लोन के लिए बैंक में अप्लाई किया था। लेकिन सिबिल स्कोर काफी कम होने के कारण बैंक ने उसके लोन एप्लीकेशन को रिजेक्ट कर दिया। इससे वह इतना नाराज हुआ कि बदला लेने के इरादे से शनिवार की देर रात वो पेट्रोल लेकर बैंक पहुँच गया।

आरोपित ने बैंक की खिड़की को तोड़कर उसके अंदर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। वहाँ से गुजर रहे कुछ लोगों ने बैंक से धुआँ उठता देख इसकी जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। साथ ही बैंक में आग लगाकर भाग रहे मुल्ला को भी पकड़ लिया। इस दौरान उसने लोगों पर चाकू से हमले की कोशिश भी की।

इधर आग की खबर पाते ही दमकल विभाग मौके पर पहुँच गया। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में बैंक के पाँच कम्प्यूटर, पंखे, लाइट्स, पासबुक प्रिटंर, नोट गिनने की मशीन व कागजात के साथ ही सीसीटीवी और कैश काउंटर जलकर खाक हो गया। पुलिस के मुताबिक, इस वारदात में 12 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इस मामले में कगिनेले थाने में केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस घटना में बैंक का ही एक पूर्व अधिकारी भी शामिल है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -