Homeदेश-समाजजवानों के हाथों किसी नागरिक की मौत नहीं, 15157 सर्जरियाँ: पटरी पर लौट रही...

जवानों के हाथों किसी नागरिक की मौत नहीं, 15157 सर्जरियाँ: पटरी पर लौट रही है जम्मू-कश्मीर की गाड़ी

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि 90% इलाकों में कोई बंदिशें नहीं हैं और 100% टेलीफोन एक्सचेंज काम कर रहे हैं। यहाँ तक कि दो जिलों में मोबाइल सेवाएँ भी दोबारा शुरू कर दी गईं हैं।

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बुधवार, 11 सितंबर को एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए दावा किया कि घाटी और राज्य के हालात सामान्य होने की दिशा में संतोषजनक प्रगति कर रहे हैं। “हम सामान्य के बहुत करीब हैं। अगर पूरे इलाके का हिसाब लगाएँगे, तो जम्मू के 10 जिले पूरी तरह सामान्य हो गए हैं। सारे स्कूल, कॉलेज, ऑफिस खुले हैं। लेह और कारगिल भी सामान्य हैं, वहाँ कोई बंदिशें नहीं हैं।”

उन्होंने यह भी दावा किया कि 90% इलाकों में कोई बंदिशें नहीं हैं और 100% टेलीफोन एक्सचेंज काम कर रहे हैं। यहाँ तक कि दो जिलों में मोबाइल सेवाएँ भी दोबारा शुरू कर दी गईं हैं

इसके अलावा डीजीपी ने सरकार-पुलिस-प्रशासन की अन्य उपलब्धियाँ भी गिनाईं, जिनमें सुरक्षा बलों के हाथों मारे गए नागरिकों की संख्या का शून्य होना सबसे अहम है। इसके अलावा सभी लैंडलाइन चालू हो गए हैं और कुपवाड़ा में मोबाइल सेवाएँ भी उपलब्ध हैं।

स्वास्थ्य सेवाएं भी पूरे ज़ोर-शोर से चल रही हैं। OPD में 5,10,870 मरीजों का पंजीकरण हुआ है, और 15,157 सर्जरियाँ हुईं हैं। पेट्रोल उत्पादों और खाद्य-पदार्थों का भंडारण संतोषजनक है। 6 अगस्त से अब तक 42,600 से अधिक ट्रक सामान लेकर जम्मू-कश्मीर से आ-जा चुके हैं।

सभी बैंक और ATM काम कर रहे हैं और ₹108 करोड़ केवल जम्मू-कश्मीर बैंक से निकाले गए हैं। बाकी बैंकों के आँकड़े जारी होना बाकी है। इसके अलावा विभागीय सेवाओं, जैसे e-tendering, स्कॉलरशिप फॉर्म जमा करना, नौकरी के आवेदन के लिए हर जिले के मुख्यालय में 10 इंटरनेट किओस्क लगाए गए हैं। इनमें से हरेक किओस्क में 5 टर्मिनल लगे हैं। आम जनता और सैलानियों की सहूलियत के लिए 12 अतिरिक्त हवाई टिकट काउंटर स्थापित किए गए हैं।

डीजीपी दिलबाग सिंह ने यह भी जानकारी दी कि जहाँ इस दौरान सुरक्षा बलों और नागरिकों के टकराव में कोई नहीं मारा गया है, वहीं आतंकियों ने तीन आम लोगों की हत्या कर दी है। इसी दौरान सुरक्षा बलों ने भी दो आतंकियों को भी ढेर कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि हाल में मारे गए लश्कर आतंकी आसिफ मकबूल भट की मौत से क्षेत्र के लोग चैन की साँस ले रहे होंगे। भट हाल ही में एक नवजात को गोलियों से ज़ख़्मी करने के मामले में ज़िम्मेदार था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

धर्म- संस्कृति की रक्षा, NGOs पर सख्ती: जानिए भारत के नए FCRA नियमों से कैसे लगेगी विदेशी फंडिंग से होने वाले धर्मांतरण पर लगाम

एफसीआरए नियमों में किए गए संशोधन विदेशी धन प्राप्त करने वाली संस्थाओं के लिए जवाबदेही और पारदर्शिता के नए मानक स्थापित करेंगे। इन बदलावों से विदेशी फंडिंग के स्रोतों की बेहतर निगरानी हो सकेगी।

ना NOC, ना इमरजेंसी EXIT और बेसमेंट में क्लासेस… लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद सख्त हुए CM योगी, 100+ संस्थान सील: पढ़ें- अब तक...

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड पर CM योगी ने निर्देश दिया। UP में 100+ संस्थानों को सील किया। इनके पास फायर NOC, अवैध निर्माण जैसी खामियाँ पाई गई।
- विज्ञापन -