Homeदेश-समाज6 महीने में 2 करोड़ रुपए की ठगी: बांग्लादेशी सलीम मोहम्मद को CCTV की...

6 महीने में 2 करोड़ रुपए की ठगी: बांग्लादेशी सलीम मोहम्मद को CCTV की मदद से पुलिस ने दबोचा

पुलिस द्वारा धरा गया आरोपित सलीम मोहम्मद बांग्लादेश की राजधानी ढाका के नारायणगंज का रहने वाला है। कई होटलों में रहने के दौरान उसने अपना पासपोर्ट और वीजा आईडी प्रूफ के तौर पर...

कई व्यापारियों से पैसा ऐंठने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने बांग्लादेश के सलीम मोहम्मद को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल आरोपित सलीम पिछले कई महीनों से शहर की बुर्राबाज़ार, न्यू मार्केट समेत कई बाजारों की दुकानों के मालिकों से ठगी कर पैसे लूट रहा था। पुलिस को जब पैसा लूटे जाने की इन घटनाओं की खबर मिली तो उनका पहला शक बांग्लादेशी मूल के सलीम मोहम्मद पर ही गया।

मामले की जाँच करते हुए जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया तो उनका शक यकीन में बदल गया। कुछ ही दिन पहले पुलिस ने फुटेज खंगालते वक़्त देखा कि दो अलग-अलग घटनाओं के दौरान आरोपित शख्स ने दो व्यापारियों को अपनी ठगी का शिकार बनाया। इसी के बाद पुलिस ने सलीम को कोलकाता के बो-बाज़ार के एक होटल से धर लिया।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पुलिस के सूत्रों के मुताबिक सलीम ने अपनी इस करतूत को अजमाते हुए पिछले छः महीने में करीब दो करोड़ रुपए जमा कर लिए थे। घटना को अंजाम देने के लिए सलीम शाम को बंद होती दुकानों पर अपनी नज़र रखता था। सलीम दुकानदारों की आवाजाही पर पूरी नज़र रखता था। एक बार जब उसे इस बात का अंदाज़ा हो जाता कि कौन दुकानदार दिन भर की कमाई अपने साथ लेकर अपने साथ जाने वाला है, दुकान बंद करते वक़्त सलीम किसी बहाने से उसका ध्यान भटकाता और दुकान के मालिक का ध्यान भटकते ही उसका बैग लेकर रफू-चक्कर हो जाता। कभी-कभी तो वह पैसों वाला बैग उठाकर उसकी जगह वैसा ही एक डुप्लीकेट बैग छोड़ जाता था। सलीम की इस चाल से दुकानदार को ठगे जाने का तुरंत पता तक नहीं चलता था।

पुलिस द्वारा धरा गया आरोपित सलीम मोहम्मद बांग्लादेश की राजधानी ढाका के नारायणगंज का रहने वाला है। कई होटलों में रहने के दौरान उसने अपना पासपोर्ट और वीजा आईडी प्रूफ के तौर पर पेश किया था। हालाँकि इन सब कागजातों के बावजूद भारत में सलीम गैरकानूनी तरीके से घुसा था और अपने ठगी के काम से इकट्ठा किए पैसों को मणि ट्रान्सफर सर्विस के ज़रिये बांग्लादेश भेज दिया करता था। बता दें कि गिरफ़्तारी के वक़्त सलीम के पास से लाखों रुपए बरामद हुए थे, वहीं पुलिस के मुताबिक सलीम ने पिछले छ: महीने में पैसों से भरे तकरीबन 40 बैग चुराए।

इस मामले में सोमवार को आरोपित सलीम मोहम्मद को कोलकाता की एक स्थानीय अदालत बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने सलीम को 30 नवम्बर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। वहीं पुलिस इस बात की छानबीन में जुटी है कि सलीम अकेले ही इस धंधे में काम करता था या वह किसी गिरोह का एक सदस्य है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।
- विज्ञापन -