Homeदेश-समाजचार्ल्स ने फेसबुक पर PM मोदी की तस्वीर से किया ख़िलवाड़: मिली 1 साल...

चार्ल्स ने फेसबुक पर PM मोदी की तस्वीर से किया ख़िलवाड़: मिली 1 साल सोशल मीडिया से दूर रहने की ‘सजा’

आवेदन में चार्ल्स ने अपनी हरकत पर खेद व्यक्त किया और कहा कि उसे ये एहसास हो गया था कि किसी भी नागरिक के पास प्रधानमंत्री का अपमान करने का अधिकार नहीं हैं। इसलिए तुरंत उसने उस पोस्ट ब्लॉक कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक महीने पहले डॉक्टर्ड तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करने के इल्जाम में कन्याकुमारी जिले के निवासी जेबिन चार्ल्स को 1 साल तक सोशल मीडिया से दूर रहने की सजा मिली है। इसके लिए जेबिन ने खुद सोमवार को मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ में लिखित हलफनामा दिया। साथ ही कोर्ट ने चार्ल्स से उनकी गलती के लिए लिखित माफीनामा भी माँगा।

मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस जीआर स्वामीनाथान ने चार्ल्स को आगाह किया कि अगर इस एक साल के बीच वे सोशल मीडिया इस्तेमाल करते पाए गए, तो उनकी जमानत याचिका को रद्द करने के लिए अभियोजन पक्ष की ओर से कोर्ट का रुख किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि चार्ल्स ने एक माह पूर्व फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक डॉक्टर्ड तस्वीर डाली थी। जिसे अगले दिन देखते ही भाजपा पदाधिकारी नांजिल राजा ने उनके ख़िलाफ़ वाडसरी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

इसके बाद 11 अक्टूबर को उनपर आईपीसी की धारा 505 (2) और आईटी एक्ट 2000 की धारा 67 बी के तहत मुकदमा दर्ज हुआ और अग्रिम जमानत के लिए चार्ल्स को हाइकोर्ट का रुख करना पड़ा।

कोर्ट में चार्ल्स ने अपने बचाव में तर्क देते हुए सुप्रीम कोर्ट की कही बात दोहराई। उन्होंने कहा कि पब्लिक फोरम पर अपनी राय रखना कोई अपराध नहीं हैं।

हालाँकि, आवेदन में चार्ल्स ने अपनी हरकत पर खेद व्यक्त किया और कहा कि उसे ये एहसास हो गया था कि किसी भी नागरिक के पास प्रधानमंत्री का अपमान करने का अधिकार नहीं हैं। इसलिए तुरंत उसने उस पोस्ट ब्लॉक कर दिया। बता दें कि चार्ल्स ने कोर्ट को आश्वासन दिया है कि वे स्थानीय अखबार में भी माफीनामा छपवाने के लिए तैयार हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मादर***, रं## का बच्चा… क्या इस तरह की गाली देना अपराध है, हो सकती है सजा? जानिए- सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

मादर****, रं## का बच्चा... जैसी गाली देना अपराध माना जाएगा या नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने इस सवाल को तमिलनाडु के एक मामले के संदर्भ में सुलझाया।

तेल दो, फौजी लो… सऊदी से समझौता बना गले की फाँस, पाकिस्तान अब कुवैत का बनना चाहता है ‘रक्षक’: खुद अपनी बर्बादी की स्क्रिप्ट...

पाकिस्तान अब सऊदी अरब के बाद कुवैत के साथ भी रक्षा समझौते की बातचीत कर रहा है, लेकिन ईरान से बढ़ते तनाव के बीच यह डील उसे तीन मोर्चों पर एक साथ फँसा सकती है।
- विज्ञापन -