Homeदेश-समाजMP में 16 साल की दलित बच्ची का रेप, राजनैतिक हत्याओं के बाद अराजकता...

MP में 16 साल की दलित बच्ची का रेप, राजनैतिक हत्याओं के बाद अराजकता का माहौल

आरोप है कि दो शिक्षकों (लखन कुशवाहा और श्याम प्रजापति) ने अंजुम ख़ान को स्कूल का एक कमरा उपलब्ध करवाया और दोनों को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया।

मध्यप्रदेश में शासन-प्रशासन फेल होता नज़र आ रहा है और राज्य में दुष्कर्म और हत्या की वारदात बढ़ती जा रही है। इस बार शिक्षा के मंदिर में एक अंजुम ख़ान नमक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए एक दलित नाबालिग छात्रा के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।

दरअसल, राजगढ़ जिले के छापीहेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 साल की छात्रा अपने भाई की साइकिल लेने के लिए घर से निकली थी। तभी घात लगाए रास्ते में बैठा आरोपित अंजुम उसे बहला-फुसलाकर नज़दीक के ‘वेलफेयर कॉन्वेंट स्कूल’ में ले गया, और वहाँ नाबालिग के साथ रेप किया।

युवक कर रहा था रेप, टीचर दे रहे थे पहरा !

आरोपी के इस कुकर्म में स्कूल के दो शिक्षक लखन कुशवाहा और श्याम प्रजापति ने भी उसका बाखू़बी साथ दिया। आरोप है कि दोनों ने अंजुम ख़ान को स्कूल का एक कमरा उपलब्ध करवाया और दोनों को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। जिसके बाद अंजुम ख़ान ने छात्रा से दुष्कर्म किया।  

पुलिस के मुताबिक छात्रा के शोर मचाने पर पहुँचे आस-पास के लोगों ने छात्रा को बचाया और आरोपित की जमकर पिटाई की। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने तीनों को गिरफ़्तार कर मामले की जाँच कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -