Homeदेश-समाज'जय श्रीराम के नारे लगाकर आतंकवाद फैला रहे हो': मदर मैरी स्कूल की डायरेक्टर...

‘जय श्रीराम के नारे लगाकर आतंकवाद फैला रहे हो’: मदर मैरी स्कूल की डायरेक्टर और टीचर ने 10 छात्रों की कर दी पिटाई, FIR दर्ज

नागदा थाना प्रभारी निलिन बुधौलिया का कहना है कि पीड़ित छात्र की शिकायत के आधार पर आरोपित स्कूल डायरेक्टर मारिया शेखवात और टीचर विश्वजीत जायसवाल के खिलाफ धारा 323, 294, 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों को जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित एक स्कूल में ‘वंदे मातरम’ के साथ ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाने पर छात्रों की पिटाई का मामला सामने आया। दरअसल, स्कूल की ओर से 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। इसी दौरान कुछ छात्रों ने ये नारे लगाए। आरोप है कि इसके बाद स्कूल की डायरेक्टर मारिया और टीचर विश्वजीत जायसवाल ने कमरे में बंद कर 10 छात्रों की डंडों से पिटाई कर दी। पीड़ित छात्र की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला उज्जैन जिले के नागदा स्थित ‘मदर मेरी हायर सेकेंडरी स्कूल’ का है। स्कूल में पिटाई के बाद 16 साल के छात्र ने घर जाकर परिजनों से इसकी शिकायत की। इसके बाद परिजन अपने बेटे सहित थाने पहुँचकर आरोपित स्कूल डायरेक्टर और शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित छात्र का आरोप है कि डायरेक्टर मारिया व टीचर विश्वजीत जायसवाल ने स्कूल के हॉल में बंद कर 10 बच्चों को बेरहमी से पीटा। यही नहीं, वंदे मातरम के साथ जय श्रीराम के नारे को लेकर छात्रों को कहा गया कि वे हिंदू-मुस्लिम कर रहे हैं। आतंकवाद फैला रहे हैं। साथ ही परिजनों को भी अपशब्द कहा गया।

छात्र का यह भी कहना है कि शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित स्कूल डायरेक्टर मारिया शेखवात और विश्वजीत जायसवाल के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। जिन 10 छात्रों के साथ मारपीट हुई, उनमें से 5 का मेडिकल कराया गया। वहीं 5 बच्चे अपने गाँव चले गए हैं। इसलिए उनका मेडिकल नहीं हो सका। छात्र ने यह भी आरोप लगाया है कि स्कूल में राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान होने के बाद छात्रों से जय मेरियन्स के नारे लगवाए जाते हैं। हालाँकि इसका मतलब भी उसे नहीं पता है।

इस मामले में स्कूल डायरेक्टर मारिया शेखवात ने छात्रों के साथ मारपीट करने की बात स्वीकार की है। मारिया का कहना है कि स्कूल में मुस्लिम छात्र भी हैं। लड़के जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। इससे माहौल खराब होता है। उन्होंने कहा कि छात्र उत्पात मचा रहे थे, वे लड़कियों पर कमेंट कर रहे थे। उन्हें मना किया गया था, लेकिन वह नहीं माने। इसलिए उनकी पिटाई की। 

नागदा थाना प्रभारी निलिन बुधौलिया का कहना है कि पीड़ित छात्र की शिकायत के आधार पर आरोपित स्कूल डायरेक्टर मारिया शेखवात और टीचर विश्वजीत जायसवाल के खिलाफ धारा 323, 294, 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों को जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -