Homeदेश-समाजगिनीज बुक में बजा 'नरेंद्र मोदी स्टेडियम' का डंका, दर्शकों की संख्या के मामले...

गिनीज बुक में बजा ‘नरेंद्र मोदी स्टेडियम’ का डंका, दर्शकों की संख्या के मामले में बना दिया नया रिकॉर्ड: IPL फाइनल में हुआ था कारनामा

"मुझे गर्व और खुशी है कि जीसीए मोटेरा के भव्य 'नरेंद्र मोदी स्टेडियम' को किसी एक टी20 मैच में सर्वाधिक दर्शकों की उपस्थिति के लिए 'गिनीज बुक रिकॉर्ड' में शामिल किया गया है।"

गुजरात स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) के नाम एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हो गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI ) के सचिव जय शाह ने रविवार (27 नवंबर, 2022) को बताया कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम किसी भी T-20 मैच के दौरान सर्वाधिक दर्शकों की उपस्थिति के लिए ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स’ में शामिल हो गया है। आईपीएल 2022 (IPL 2022) के फाइनल मुकाबले को यहाँ कुल 101,566 दर्शकों ने देखा था।

इस स्टेडियम को पहले गुजरात क्रिकेट संघ (जीसीए) स्टेडियम मोटेरा के नाम से जाना जाता था। इसकी क्षमता 110,000 दर्शकों की है, जो कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) से लगभग 10,000 अधिक है। एमसीजी की क्षमता 100,024 दर्शकों की है।

शाह ने ट्वीट किया, “मुझे गर्व और खुशी है कि जीसीए मोटेरा के भव्य ‘नरेंद्र मोदी स्टेडियम’ को किसी एक टी20 मैच में सर्वाधिक दर्शकों की उपस्थिति के लिए ‘गिनीज बुक रिकॉर्ड’ में शामिल किया गया है। इस स्टेडियम में 29 मई 2022 को आईपीएल फाइनल के दौरान 101,566 दर्शक उपस्थित थे। इसे संभव बनाने के लिए हमारे प्रशंसकों का बहुत-बहुत आभार।”

इस मौके पर बीसीसीआई ने ट्वीट कर कहा, “हर भारतीय के लिए बहुत बड़ा लम्हा है क्योंकि भारत ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। हमारे सभी प्रशंसको और दर्शकों को उनके बेजोड़ जुनून और अटूट समर्थन की वजह से यह सफल हो पाया है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम और आईपीएल को शुभकामनाएँ।”

वहीं आईपीएल 2022 के फाइनल मुकाबले से पहले ही बीसीसीआई ने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया था। बीसीसीआई ने सबसे बड़ी क्रिकेट जर्सी बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था। इस जर्सी पर सभी 10 आईपीएल टीम के लोगो हैं। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह और आईपीएल बृजेश पटेल ने गिनीज रिकॉर्ड रिसीव किया था। इस विशालकाय जर्सी का साइज 66×42 मीटर है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -