Homeदेश-समाजवीडियो में कोरोना को अल्लाह का अजाब बताकर नोटों से नाक-मुँह साफ करने वाला...

वीडियो में कोरोना को अल्लाह का अजाब बताकर नोटों से नाक-मुँह साफ करने वाला युवक गिरफ्तार

"यह अपराध है। यह व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो सकता है। यह नोटों से अपनी नाक पोंछ रहा है। नाक पोंछकर और थूककर यह नोटों को भी संक्रमित कर सकता है।"

सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें युवक कोरोना वायरस को अल्लाह का अजाब (श्राप) बताकर पाँच सौ के नोटों की गड्डी पर नाक और मुँह पोंछते हुए नजर आ रहा था। नासिक पुलिस ने उस शख्स की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

नासिक पुलिस ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि नासिक ग्रामीण पुलिस (महाराष्ट्र ग्रामीण) की तरफ से अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है और वह अब पुलिस की हिरासत में है।

ट्विटर पर यह वीडियो शेयर करते हुए इस वीडियो के साथ @THEFACTGLOBAL ने लिखा है- “यह अपराध है। यह व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो सकता है। यह नोटों से अपनी नाक पोंछ रहा है। नाक पोंछकर और थूककर यह नोटों को भी संक्रमित कर सकता है।” वीडियो में यह शख्स खुद भी ऐसे ही इशारे कर रहा है। इस वीडियो में वह यह कहता हुआ दिखाई दे रहा है – “कोरोना जैसी बीमारी का कोई इलाज नहीं है क्योंकि यह अल्लाह का अजाब है, आप लोगों के लिए।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -