Homeदेश-समाजISIS आइडियोलॉजी को बढ़ावा देने वाले मो. इकबाल के FB पोस्ट पर NIA ने...

ISIS आइडियोलॉजी को बढ़ावा देने वाले मो. इकबाल के FB पोस्ट पर NIA ने की कार्रवाई: मदुरै में 4 जगह छापेमारी

NIA ने बयान जारी कर बताया है कि जाँच में पता चल है कि आरोपित मोहम्मद इकबाल ने फेसबुक पेज ‘Thoonga Vizhigal Rendu is in Kazimar Street’ पर एक दूसरे समुदाय (हिन्दू समुदाय) पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए पोस्ट किया था।

राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने रविवार (16 मई) को तमिलनाडु के मदुरै में चार जगहों पर छापेमारी की। यह छापेमारी आरोपित मोहम्मद इकबाल के फेसबुक पोस्ट के आधार पर की गई। इस्लामिक कट्टरपंथी मोहम्मद इकबाल पर ISIS और कट्टरपंथी संगठन हिज़्ब-उत-तहरीर के जिहादी विचारों का समर्थन करने का आरोप है।

मामले में NIA ने बयान जारी कर बताया है कि जाँच में पता चल है कि आरोपित मोहम्मद इकबाल ने फेसबुक पेज ‘Thoonga Vizhigal Rendu is in Kazimar Street’ पर एक दूसरे समुदाय (हिन्दू समुदाय) पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए पोस्ट किया था। इस पोस्ट का उद्देश्य था दो समुदायों में टकराव उत्पन्न करना। मामले में कार्रवाई करते हुए एनआईए ने मदुरै की चार जगहों काजीमर स्ट्रीट, के पुडुर, पेतानियापुरम और महबूब पलयम में छापेमारी की।

आरोपित मोहम्मद इकबाल कट्टरपंथी इस्लामिक विचारों का समर्थक माना जाता है और उस पर सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन ISIS और हिज़्ब-उत-तहरीर की वकालत करने का आरोप है। इस मामले में सबसे पहले तमिलनाडु पुलिस ने मामला दर्ज किया था लेकिन बाद में 15 अप्रैल को यह केस एनआईए के हवाले कर दिया गया था। काजीमर स्ट्रीट के रहने वाले आरोपित मोहम्मद इकबाल को पिछले साल 2 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

छापेमारी में एनआईए ने लैपटॉप, हार्ड डिस्क, मोबाईल फोन, पेन ड्राइव, सिम कार्ड और कट्टरपंथी साहित्य एवं दस्तावेज बरामद किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -