Homeदेश-समाजध्वस्त किया जाएगा भगोड़े नीरव मोदी का आलीशान बंगला, ED की स्वीकृति

ध्वस्त किया जाएगा भगोड़े नीरव मोदी का आलीशान बंगला, ED की स्वीकृति

एक महीने पहले ही प्रवर्तन निदेशालय जिला प्रशासन को इस बंगले को गिराने की अनुमति दे चुका है। इससे पहले पर्यावरण मंत्री रामदास कदम ने भी अवैध बंगलों पर समीक्षा बैठक के बाद इन्हें ध्वस्त करने के आदेश दिए थे।

पंजाब नैशनल बैंक को ₹13 हजार करोड़ का चूना लगाने वाले भगोड़े हीरा कारोबारी के अवैध बंगले ध्वस्त किए जाएँगे। महाराष्‍ट्र के रायगढ़ जिले में अलीबाग बीच के पास उसके ‘अवैध’ बंगले हैं, जिन्हें इसी सप्ताह ध्वस्त किया जाएगा। ये वही बंगले हैं जहाँ कभी नीरव भव्‍य पार्टियाँ दिया करता था। हाल ही में इस बंगले को कलेक्‍टर ऑफ़िस ने जाँच के बाद अवैध घोषित किया था।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बंगले की सभी मूल्‍यवान वस्‍तुओं को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निकाल कर कलेक्ट्रेट ऑफिस में जमा करवा दिया है। कलेक्ट्रेट बंगले को गिराने के लिए अब केवल ईडी के औपचारिक संदेश का इंतजार कर रहा है। तहसील के एक अधिकारी की मानें तो बंगले को गिराने के लिए बड़ी-बड़ी मशीनों को बुलाना शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 20 हजार वर्गफुट में बने इस बंगले को ध्वस्त करने के लिए करीब 4 दिन लग सकता है।

प्रशासन से मिल चुकी है बंगले को ध्वस्त करने की अनुमति

एक महीने पहले ही प्रवर्तन निदेशालय जिला प्रशासन को इस बंगले को गिराने की अनुमति दे चुका है। बता दें कि इससे पहले पर्यावरण मंत्री रामदास कदम ने भी अवैध बंगलों पर समीक्षा बैठक के बाद इन्हें ध्वस्त करने के आदेश दिए थे। इसके अलावा हाई कोर्ट का आदेश है कि सरकार उन सभी बंगलों को गिराए जो पर्यावरण के नियमों का उल्‍लंघन करके बनाए गए हैं। जिले के अलीबाग में इस प्रकार के कुछ 121 और मुरुद में 151 बंगले हैं जो अवैध तरीके से पर्यावरण के नियमों का उल्लंघन करके बनाए गए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PM की सुरक्षा के लिए खाली कराई गई 100 एकड़ जमीन, सिर्फ़ एक मस्जिद पर क्यों मचा है बवाल?

नई दिल्ली में PM आवास के पास रेसकोर्स रोड के आसपास लगभग 100 एकड़ भूमि को खाली करवाया जा रहा है। Evacuation की इस कार्रवाई में हिंदू-मुस्लिम सभी के घर तोड़े जा रहे हैं। जिन लोगों के घर टूट रहे हैं उन्हें सरकार फ़्लैट बनाकर दे रही है।

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।
- विज्ञापन -