Homeदेश-समाजED ने ₹2.9 करोड़ में बेच दी भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी की 5...

ED ने ₹2.9 करोड़ में बेच दी भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी की 5 लक्ज़री गाड़ियाँ

इससे पहले भी नीरव मोदी के कारों की नीलामी रखी गई थी, लेकिन पहली बार में अच्छी क़ीमत न मिल पाने के चलते कारों की नीलामी नहीं हो पाई थी। इस बार प्रवर्तन निदेशालय को उम्मीद थी कि उसे कारों की अच्छी कीमत मिलेगी।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भगोड़ा कारोबारी नीरव मोदी की ज़ब्त की गई लक्ज़री गाड़ियों में से 2 को बेच डाला है। नीरव मोदी की सिल्वर रोल्स रायस घोस्ट को 1.7 करोड़ रुपए में बेचा गया जबकि पोरसे कार को 60 लाख रुपए में बेचा गया। कुल मिलाकर इन दोनों कारों को बेचने के बाद ईडी के पास 2.3 करोड़ रुपए आए हैं। नीरव मोदी की अन्य गाड़ियाँ भी ईडी के शिकंजे में है और उन्हें भी बेचा जाएगा। इससे पहले भी नीरव मोदी के कारों की नीलामी रखी गई थी, लेकिन पहली बार में अच्छी क़ीमत न मिल पाने के चलते कारों की नीलामी नहीं हो पाई थी। इस बार प्रवर्तन निदेशालय को उम्मीद थी कि उसे कारों की अच्छी कीमत मिलेगी।

कुल 12 कारों को नीलामी के लिए रखा गया था, जिनमें से कई गाड़ियों को लेकर बोली लगाने वाले लोग डिपॉजिट राशि जमा कराने में नाकाम रहे। नीरव मोदी की गाड़ियों की नीलामी के लिए मेटल एंड स्क्रैप ट्रेडिग कार्पोरेशन ने 25 अप्रैल की तारीख तय की थी। ये नीलामी ऑनलाइन की जानी थी। कुल 10 गाड़ियों के लिए तीन करोड़ 29 लाख की बोली लगाई गई थी। यह राशि इन कारों के लिए ईडी की ओर से तय की गई क़ीमत से ज्यादा थी। फिर भी ईडी ने कारों की इस नीलामी को मंजूरी नहीं प्रदान की क्योंकि इन कारों से और अधिक रुपए मिलने की उम्मीद थी।

13,000 करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड में आरोपित नीरव मोदी अभी लन्दन में रह रहा है। 48 वर्षीय हीरा कारोबारी अभी साउथ-वेस्ट लंदन के वांड्सवर्थ जेल में बंद है। वहाँ उसकी हिरासत अवधि 27 जून तक बढ़ा दी गई है। उसे 19 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। इकनोमिक टाइम्स के अनुसार, नीरव मोदी की कुल 5 गाड़ियों की नीलामी की गई है, जिससे ईडी को 2.9 करोड़ रुपए मिले हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग से बनाई दूरी, CJP में फूट के बाद क्या अब आंदोलन की उलटी गिनती हो...

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग पर छात्र आंदोलन बंटता हुआ दिख रहा है। जहाँ सोनम वांगचुक ने इसे अपनी शर्तों में तरजीह नहीं दी है वहीँ सीजेपी की यह पहली शर्त है।

रवीश कुमार तुम ही पत्रकारों की पिटाई के जिम्मेदार हो, खुद ‘गोदी’ में बैठ करते रहे पत्रकारिता… अब चला रहे ‘गोदी मीडिया’ वाला प्रोपेगेंडा

रवीश कुमार की मौकापरस्ती सिर्फ एक व्यक्ति का पतन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का पतन है जो खुद को 'पत्रकार' कहकर जनता को गुमराह करता रहा है।
- विज्ञापन -