Homeदेश-समाज7 पुलिसकर्मी और 15 भाजपा कार्यकर्ता... BJD के निलंबित विधायक प्रशांत जगदेव ने सबको...

7 पुलिसकर्मी और 15 भाजपा कार्यकर्ता… BJD के निलंबित विधायक प्रशांत जगदेव ने सबको कार से रौंदा, 22+ घायल : Video आई सामने

हादसे को भयावह बताते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "खौफनाक मंजर! बीजू जनता दल के विधायक प्रशांत जगदेव द्वारा भीड़ को कार से रौंदने का दर्दनाक दृश्य अक्षम्य है। प्रशांत जगदेव ने पहले भी ऐसे जनविरोधी कृत्य कई बार किया है...।"

ओडिशा के खोरधा जिले से रैश ड्राइविंग का मामला प्रकाश में आया है, जहाँ बीजू जनता दल (BJD) के निलंबित विधायक प्रशांत जगदेव ने बानापुर ब्लॉक में अपनी एसयूवी कार लोगों के ऊपर चढ़ा दी। इस घटना में 7 पुलिसवालों समेत 22 से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल हो गए। खोरधा के एसपी अलेख चंद्र पाही ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि घटना में करीब 15 भाजपा कार्यकर्ता और 7 पुलिस कर्मी घायल हो गए। मामले की जाँच शुरू कर दी गई है।

इस हादसे के बाद लोगों ने विधायक को पकड़कर पीट दिया, जिससे वो भी घायल हो गए। इस घटना के संबंध में बीजेपी ने आरोपित विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की है। बता दें कि रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ जब प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए चुनाव के दौरान बानापुर के बीडीओ कार्यलय के बाहर भारी भीड़ जुटी थी।

इसको लेकर पुलिस महानिरीक्षक नरसिंह भोल ने बताया कि पंचायत समिति के अध्यक्ष के चुनाव के लिए बानापुर प्रखंड कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए थे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने विधायक को भीड़ में जाने से रोकने की कोशिश की, लेकिन वो सुनने के मूड में बिल्कुल नहीं थे। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने जगदेव को उनकी कार (लैंड रोवर डिस्कवरी) से बाहर खींच लिया और जमकर पीटा। उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई।

इस मामले में बीजेपी ने आरोपित विधायक के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है। हादसे को भयावह बताते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट किया, “खौफनाक मंजर! बीजू जनता दल के विधायक प्रशांत जगदेव द्वारा भीड़ को कार से रौंदने का दर्दनाक दृश्य अक्षम्य है। प्रशांत जगदेव ने पहले भी ऐसे जनविरोधी कृत्य कई बार किया है। अगर ओडिशा बीजेडी समय रहते अपने विधायक पर कड़ी कार्यवाही करती तो आज यह मौत का मंजर नहीं देखना पड़ता। दुख की इस घड़ी में मैं पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा हूँ।”

गौरतलब है कि इस हादसे में बानापुर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक रश्मि रंजन साहू समेत दो लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए भुवनेश्वर एम्स में भर्ती कराया गया है। चिल्का के एक विधायक जगदेव को पिछले साल पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबित कर दिया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -