Homeदेश-समाजभूमि पूजन के लिए भेजी जाएगी दलित मंदिरों की मिट्टी, VHP ने कहा- दलितों...

भूमि पूजन के लिए भेजी जाएगी दलित मंदिरों की मिट्टी, VHP ने कहा- दलितों के ऋणी हैं

संत रविदास मंदिर (काशी), महर्षि वाल्मिकी आश्रम (सीतामढ़ी), वाल्मिकी आश्रम (दिल्ली) और तांत्या भिल मंदिर (मध्यप्रदेश ) की मिट्टी भूमि पूजन के लिए इकट्ठा की जा रही है। इसके अलावा भीम राव आंबेडकर के जन्मस्थान व नागपुर स्थित उस वाल्मिकी मंदिर की मिट्टी भी ली जाएगी जहाँ आंबेडकर ने बौद्ध धर्म अपनाया।

दशकों के इंतजार के बाद अब जल्द ही वो घड़ी आने वाली है जिसका हर हिंदू को इंतजार था। 5 अगस्त को अयोध्या नगरी में राम मंदिर का भूमि पूजन होगा। इसे सुनकर हर जगह उत्सव मनाया जा रहा है। इसी बीच खबर आई है कि देश भर के बड़े दलित मंदिरों से इस भूमि पूजन के लिए मिट्टी एकत्रित की जा रही है।

इसकी जानकारी विश्व हिंदू परिषद ने गुरुवार (जुलाई 30, 2020) को दी। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि संत रविदास मंदिर (काशी), महर्षि वाल्मिकी आश्रम (सीतामढ़ी), वाल्मिकी आश्रम (दिल्ली) और तांत्या भिल मंदिर (मध्यप्रदेश ) की मिट्टी भूमि पूजन के लिए इकट्ठा की जा रही है। इसके अलावा भीम राव आंबेडकर के जन्मस्थान व नागपुर स्थित उस वाल्मिकी मंदिर की मिट्टी भी ली जाएगी जहाँ आंबेडकर ने बौद्ध धर्म अपनाया।

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महासचिव मिलिंद परांडे ने इस संबंध में कहा कि भगवान राम ने सामाजिक एकता के संदेश पर जोर दिया था और राम मंदिर भारत की एकता का प्रतिनिधित्व करेगा।

वहीं, संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा, “दलित समुदाय हिंदू समाज का एक अभिन्न अंग है… इस समुदाय ने धर्मांतरण का विरोध किया है और गौ रक्षा के लिए सबसे ज्यादा लड़ाई लड़ी है। विहिप उनका ऋणी है।”

गौरतलब है कि एक ओर जहाँ राम मंदिर भूमि पूजन की तैयारियाँ अपने चरम पर हैं। वहीं विश्व हिंदू परिषद कुल 11 पवित्रस्थलों से मिट्टी इकट्ठा करके अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए भेजने वाला हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, राम मंदिर आंदोलन की अगुवाई करने वाले विहिप ने हिंदू, जैन मंदिरों और सिख गुरुद्वारों को मिलाकर 11 पवित्रस्थलों के पानी और मिट्टी को इकट्ठा किया है।

मौजूदा जानकारी के अनुसार, इनमें सिद्ध कालका पीठ, प्राचीन भैरव मंदिर, गुरुद्वारा शीशगंज, गौरीशंकर मंदिर, श्री दिगंबर जैन, लाल मंदिर, प्राचीन हनुमान मंदिर, प्राचीन शिव नवग्रह मंदिर, प्राचीन काली माता मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण बिरला मंदिर, भगवान वाल्मिकी मंदिर और बद्री घाट झंडेवालान मंदिर शामिल हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

Antifa के आतंक पर BBC का पर्दा: हमलावरों को बताया ‘प्रदर्शनकारी’, अमेरिकी कोर्ट ने ICE सेंटर पर हमले और पुलिसकर्मी को गोली मारने को...

अमेरिका के टेक्सास ICE सेंटर हमले और पुलिस अधिकारी पर गोलीबारी में दोषी 8 Antifa सदस्यों को BBC ने अपनी रिपोर्ट में बताया प्रदर्शनकारी।

बऊबाजार ब्लास्ट के ‘मास्टरमाइंड’ की रिहाई पर SC की रोक, कोलकाता में ‘हिंदुओं को मारना’ चाहता था राशिद खान: पढ़ें- कैसे ममता सरकार ने...

बऊबाजार विस्फोट के दोषी राशिद खान की रिहाई फिलहाल रुकी, सुप्रीम कोर्ट अब दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश की समीक्षा करेगा।
- विज्ञापन -