Homeदेश-समाजमौत के बाद बिपिन रावत के लिए जिस सब्बा हाजी ने लिखा 'द वार...

मौत के बाद बिपिन रावत के लिए जिस सब्बा हाजी ने लिखा ‘द वार क्रिमिनल’, उसे कोर्ट ने दी जमानत

सीडीएस जनरल बिपिन रावत की जान जाने के बाद उन्हें 'वार क्रिमिनल' कहने वाली हाजी पब्लिक स्कूल की पूर्व निदेशक सब्बा हाजी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

तमिलनाडु के हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत की जान जाने के बाद सोशल मीडिया स्टोरी पर उन्हें ‘वार क्रिमिनल’ कहने वाली हाजी पब्लिक स्कूल की पूर्व निदेशक सब्बा हाजी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। सब्बा को यह बेल सीआरपीसी की धारा 107, 108 के तहत निष्पादित बांड पर दी गई है।

जम्मू और कश्मीर में डोडा जिले के कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने सीआरपीसी की धारा 107, 108 और 151 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस आदेश को पारित किया।

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया, “उन्हें इस शर्त पर जमानत मिली है कि वह 14 से 17 दिसंबर तक तीन दिनों के लिए डोडा के महिला पुलिस थाने में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मौजूद रहेंगी और 17 दिसंबर को डोडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश होंगी।”

बता दें कि 8 दिसंबर की घटना के बाद सब्बा का ‘वार क्रिमिनल’ वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर जमके शेयर हुआ था। ऐसे में मामले को संज्ञान में लेकर डोडा जिले के कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने उसके विरुद्ध जाँच की। कई लोगों की इस दौरान माँग थी कि उस स्कूल को भी बंद किया जाए जहाँ वह निदेशक थीं। हालाँकि स्कूल ने अपने बयान में कहा कि सब्बा के विचार संस्था के विचार नहीं हैं।

स्कूल प्रशासन ने अपनी आधिकारिक साइट पर लिखा है, “हाजी पब्लिक स्कूल का प्रशासन इस बात को स्पष्ट करना चाहता है कि घटनाक्रम को लेकर मीडिया में किया गया अवांछित पोस्ट का स्कूल से कोई लेना-देना नहीं है।” प्रशासन ने सब्बा के पोस्ट से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि स्कूल से उनका कार्यकाल खत्म होने के बाद अब वह अपनी क्षमता पर काम करती हैं। मिस सब्बा हाजी स्कूल से किसी मायनों में नहीं जुड़ी हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

Antifa के आतंक पर BBC का पर्दा: हमलावरों को बताया ‘प्रदर्शनकारी’, अमेरिकी कोर्ट ने ICE सेंटर पर हमले और पुलिसकर्मी को गोली मारने को...

अमेरिका के टेक्सास ICE सेंटर हमले और पुलिस अधिकारी पर गोलीबारी में दोषी 8 Antifa सदस्यों को BBC ने अपनी रिपोर्ट में बताया प्रदर्शनकारी।

बऊबाजार ब्लास्ट के ‘मास्टरमाइंड’ की रिहाई पर SC की रोक, कोलकाता में ‘हिंदुओं को मारना’ चाहता था राशिद खान: पढ़ें- कैसे ममता सरकार ने...

बऊबाजार विस्फोट के दोषी राशिद खान की रिहाई फिलहाल रुकी, सुप्रीम कोर्ट अब दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश की समीक्षा करेगा।
- विज्ञापन -