Homeदेश-समाजआर्यन खान ड्रग्स केस की जाँच करेगी NCB दिल्ली: मुंबई के 6 मामले सौंपने...

आर्यन खान ड्रग्स केस की जाँच करेगी NCB दिल्ली: मुंबई के 6 मामले सौंपने की तैयारी, समीर वानखेड़े हटे

"मुझे जाँच से नहीं हटाया गया है। अदालत में मेरी रिट याचिका थी कि मामले की जाँच किसी केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए। इसलिए आर्यन मामले और समीर खान मामले की जाँच दिल्ली एनसीबी की एसआईटी कर रही है। यह दिल्ली और मुंबई की एनसीबी टीमों के बीच कोऑर्डिनेशन है।"

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में आज नया मोड़ सामने आया है। एनसीबी ने मामले की जाँच का नेतृत्व कर रहे जोनल अधिकारी समीर वानखेड़े को जाँच से हटा दिया है। बताया जा रहा है कि समीर वानखेड़े पर वसूली के आरोप लगने के बाद से ऐसा किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वानखेड़े को हटाए जाने के बाद मामले की जाँच वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संजय सिंह के नेतृत्व में एसआईटी को सौंपी गई है।

दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र के उप महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया, “हमारे जोन के कुल 6 मामलों की अब दिल्ली की टीमें (एनसीबी की) जाँच करेंगी, जिसमें आर्यन खान का मामला और 5 अन्य मामले शामिल हैं। यह एक प्रशासनिक निर्णय था।”

वहीं समीर वानखेड़ें ने मामले पर बयान देते हुए कहा, “मुझे जाँच से नहीं हटाया गया है। अदालत में मेरी रिट याचिका थी कि मामले की जाँच किसी केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए। इसलिए आर्यन मामले और समीर खान मामले की जाँच दिल्ली एनसीबी की एसआईटी कर रही है। यह दिल्ली और मुंबई की एनसीबी टीमों के बीच कोऑर्डिनेशन है।”

संजय सिंह एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर जेनरल हैं। इस फैसले के बाद दिल्ली एनसीबी की एक टीम इस कल (6 नवंबर 2021) मुंबई पहुँचेगी और आर्यन खान एवं 5 अन्य मामलों सहित मुंबई क्षेत्र के 6 मामलों को टेकओवर करेगी। एक अधिकारी ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा, “इन संवेदनशील मामलों को शिफ्ट करने के पीछे की वजह केस में तथ्यों और सबूतों को पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट होकर देखना है। सेंट्रल यूनिट आर्यन खान जैसे हाई-प्रोफाइल मामलों को लेकर अनावश्यक विवाद से बचेगी।”

उल्लेखनीय है कि इस मामले में अब तक कम से कम 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। क्रूज ड्रग्स मामले में एक स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सेल ने दावा किया था और एक हलफनामा दायर किया था कि आर्यन खान को मामले से मुक्त करने के लिए एजेंसी के कुछ अधिकारियों और अन्य द्वारा 25 करोड़ रुपए की जबरन वसूली की बोली लगाई गई थी। आर्यन खान मामले के अलावा, बॉलीवुड अभिनेता अरमान कोहली से जुड़े एक व्यक्ति को भी एसआईटी में स्थानांतरित कर दिया गया है, जिसे 28 अगस्त को एनसीबी ने कथित तौर पर 1.3 ग्राम कोकीन रखने के बाद गिरफ्तार किया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

Antifa के आतंक पर BBC का पर्दा: हमलावरों को बताया ‘प्रदर्शनकारी’, अमेरिकी कोर्ट ने ICE सेंटर पर हमले और पुलिसकर्मी को गोली मारने को...

अमेरिका के टेक्सास ICE सेंटर हमले और पुलिस अधिकारी पर गोलीबारी में दोषी 8 Antifa सदस्यों को BBC ने अपनी रिपोर्ट में बताया प्रदर्शनकारी।

बऊबाजार ब्लास्ट के ‘मास्टरमाइंड’ की रिहाई पर SC की रोक, कोलकाता में ‘हिंदुओं को मारना’ चाहता था राशिद खान: पढ़ें- कैसे ममता सरकार ने...

बऊबाजार विस्फोट के दोषी राशिद खान की रिहाई फिलहाल रुकी, सुप्रीम कोर्ट अब दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश की समीक्षा करेगा।
- विज्ञापन -