Homeदेश-समाज'पावर में आए तो मस्जिद फिर से बनेगा' कहने वाला सरफराज कह रहा 'भाई...

‘पावर में आए तो मस्जिद फिर से बनेगा’ कहने वाला सरफराज कह रहा ‘भाई मुझे माफ कर दो’, लोगों ने पूछा- अब क्या हो गया?

अपने ख़िलाफ़ होती शिकायत की गंभीरता को समझते हुए सरफराज फौरन अपने ट्वीट के लिए माफी माँगने लगा। सरफराज ने इस ट्वीट के नीचे लिखा, "भाई मैं दिल से माफी माँगता हूँ, प्लीज ट्वीट को डिलीट कर दो। अपना छोटा भाई समझ कर मेरी गलती को इग्नोर कर दो। मैं अब से कोई भी पोस्ट ऐसे नहीं करूँगा। जय हिंद जय भारत।"

अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन से पहले ट्विटर पर कई लोगों की असली मंशा साफ नजर आने लगी है। ऐसे में एक यूजर सरफराज ने भी अपनी कट्टरता दिखाते हुए राम मंदिर भूमि पूजन से पहले विवादित ट्वीट किया। इस ट्वीट में उसने राम मंदिर की जगह दोबारा से मस्जिद बनाने की बात कही और जैसे ही अन्य यूजरों ने इसका स्क्रीनशॉट लेकर रिपोर्ट करनी शुरू की। ये माफी माँगने पर आ गया।

इस ट्वीट में सरफराज ने लिखा, “ये मस्जिद हमारा था और हमारा रहेगा। आज वो पावर में हैं तो मंदिर बना लिया। हम पावर में होंगे तो फिर से मस्जिद होगा। क्योंकि इतिहास रिपीट होता है।”

हालाँकि, सरफराज नाम के इस ट्विटर यूजर के ज्यादा फॉलोवर नहीं है और न ही वो ट्विटर पर ज्यादा सक्रिय लगता है। लेकिन सरफराज का ये ट्वीट चूँकि, पीएम मोदी और ओवैसी के किसी ट्वीट पर रिप्लाई में आया। तो अन्य यूजरों ने इस पर ध्यान दिया और इसके ख़िलाफ़ शिकायत करनी शुरू की।

नाइट वॉरियर्स नाम के यूजर ने इसकी शिकायत यूपी पुलिस और सीएम योगी आदित्यनाथ को टैग करके की और उसपर साम्प्रदायिक हिंसा भड़काने का आरोप लगाया।

अपने ख़िलाफ़ होती शिकायत की गंभीरता को समझते हुए सरफराज फौरन अपने ट्वीट के लिए माफी माँगने लगा। सरफराज ने इस ट्वीट के नीचे लिखा, “भाई मैं दिल से माफी माँगता हूँ, प्लीज ट्वीट को डिलीट कर दो। अपना छोटा भाई समझ कर मेरी गलती को इग्नोर कर दो। मैं अब से कोई भी पोस्ट ऐसे नहीं करूँगा। जय हिंद जय भारत।”

इसके अलावा सरफराज ने अपने अकाउंट से भी माफी माँगी और डीपी पर अपनी फोटो हटाकर तिरंगा लगा लिया। सरफराज ने लिखा,”सभी जनता से माफी माँगता हूँ। मैंने जो पोस्ट किया, उसके लिए मुझे माफ कर दो और ट्वीट को प्लीज डिलीट कर दें। मैंने डिलीट कर दिया है। आप भी कर दें। मुझे नहीं पता था कि ये इतना भद्दा और खराब मैंने लिख दिया।”

इन माफी वाले ट्वीट्स को देखकर भी यूजर्स का गुस्सा उस पर शांत नहीं हुआ। लोगों ने कहा, “तुम जैसे लोगों को ऐसी सीख देनी जरूरी है। ताकि दोबारा कोई ऐसे प्रयास न करें। तुम जैसे लोग देश के लिए खतरा हो। साम्प्रदायिक हिंसा फैलाने के लिए सख्त से सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -