Homeदेश-समाजलड़कियों से देह व्यापार कराने वाली रजिया खातून समेत 6 गिरफ्तार, 4 लड़कियाँ बचाई...

लड़कियों से देह व्यापार कराने वाली रजिया खातून समेत 6 गिरफ्तार, 4 लड़कियाँ बचाई गईं

पकड़े गए आरोपितों की पहचान 35 वर्षीय रजिया खातून, 53 वर्षीय सिराजुद्दीन, 33 वर्षीय शैक शैरीफ, 32 वर्षीय अब्दुल सरबर, 24 वर्षीय विट्ठल बलराज और 38 वर्षीय मोहम्मद शरीफ के रूप में हुई है।

तेलंगाना के मलकजगिरी जोन की स्पेशल ऑपरेशन टीम (एसओटी) ने गुरुवार (अक्टूबर 10, 2019) की रात को एक अंतर्राज्यीय मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया। ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने एक महिला समेत छ: लोगों को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर राचकोंडा में नेरेडमेट पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत आने वाले एक क्षेत्र में कोठा चलाते थे। पुलिस ने इस दरम्यान चार पीड़िताओं को भी बचाया।

पकड़े गए आरोपितों की पहचान 35 वर्षीय रजिया खातून, 53 वर्षीय सिराजुद्दीन, 33 वर्षीय शैक शैरीफ, 32 वर्षीय अब्दुल सरबर, 24 वर्षीय विट्ठल बलराज और 38 वर्षीय मोहम्मद शरीफ के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि रजिया खातून और उसके पति सिराजुद्दीन दोनों पश्चिम बंगाल के मूल निवासी हैं। पूछताछ के दौरान रजिया ने कबूल किया कि वो अपने पति सिराजुद्दीन के साथ हैदराबाद में देह व्यापार का धंधा करने के लिए आई थी। वो लोग पिछले छ: महीने से चोरी-छिपे रैकेट चला रहे थे।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने एक रिहायशी इलाके में किराए पर एक घर लिया और पश्चिम बंगाल की चार युवतियों को अच्छे कमीशन का वादा करके लेकर आए और धंधा करना शुरू किया। ग्राहकों की माँग के आधार पर या तो इन महिलाओं को उनके बताए स्थानों पर भेजा जाता था या फिर वो ग्राहकों को ही चकले पर बुला लेते थे।

पुलिस ने उनके कब्जे से 6,580 रुपए, चार मोबाइल फोन और गर्भनिरोधक भी जब्त किए। पुलिस ने आईपीसी की धारा-370 और 370 (ए) के साथ ही पीआईटीए एक्ट के 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -