Homeदेश-समाजपूजा करने ब्रह्मदेव मंदिर पहुँचे भक्त, मिली पुजारी की लहूलुहान लाश: झोंपड़ी में सो...

पूजा करने ब्रह्मदेव मंदिर पहुँचे भक्त, मिली पुजारी की लहूलुहान लाश: झोंपड़ी में सो रहे थे बालकराम यादव, ईंट से सिर कुचल कर मार डाला

इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि बालकराम यादव इसी गाँव के रहने वाले हैं। वे करीब 2 सालों से इसी मंदिर के पास बने झोपड़े में रह रहे थे। सोमवार रात को झोपड़े में सो रहे बालकराम की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पुजारी की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंगलवार (24 मई 2022) सुबह ब्रह्म देव मंदिर स्थल पर पूजा करने पहुँचे भक्तों ने जब पुजारी का लहूलुहान शव देखा, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुर्सी थाना क्षेत्र के बाबूपुर मजरे दरांवा गाँव में आज सुबह ब्रह्मदेव मंदिर स्थल के निकट झोपड़ी में पुजारी बालकराम यादव का शव पाया गया।

बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने उनकी सिर कुचलकर हत्या कर दी। पुजारी की निर्मम हत्या करके अज्ञात बदमाश मंदिर से घंटा और दान पात्र भी लूटकर ले गए। इस घटना के बाद से गाँव में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों ने इसके बारे में पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद भारी पुलिस बल के साथ एसपी अनुराग वत्स मौके पर पहुँचे। एसपी डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के साथ सबूत इक्कठा करने में जुट गए हैं।

थाने के इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि बालकराम यादव इसी गाँव के रहने वाले हैं। सोमवार रात को झोपड़े में सो रहे बालकराम की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। वहीं, मौके पर मौजूद ग्रामीण अरविंद यादव ने बताया कि मृतक बालकराम यादव करीब दस वर्षों से इस झोपड़े में रह रहे थे। रात में चोरों ने घंटा खोला, जिसकी आवाज से ये जग गए और उन्होंने इनकी हत्या कर दी। वहीं अन्य ग्रामीणों का यह भी कहना है कि पिछले कई दिनों से चौकी इंचार्ज अनिल कनौजिया गश्त पर आ रहे थे, लेकिन वो भी दो दिनों से गश्त पर नहीं आए।

एसपी अनुराग वत्स ने घटना का जल्द खुलासा करने का दावा करते हुए कहा कि बाबूपुर गाँव में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली थी, जो इसी गाँव के निवासी बालकराम यादव थे और देव स्थल में पूजा पाठ करते थे। देर रात किसी ने उनके सिर को ईंट या किसी भारी चीज से कुचलकर उन्हें मारा डाला। डॉग स्क्वायड व अन्य सबूतों की मदद से जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंताल्या में COP31 की नाकामी, बिना समझौते लौटे करीब 200 देश: जलवायु संकट के बीच गरीब देशों के हिस्से आए खोखले वादे, जानिए सबकुछ

समझौते के मसौदे से कोयला, तेल और गैस यानी जीवाश्म ईंधन को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने या उनसे दूर जाने का साफ जिक्र तक हटा दिया गया।

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।
- विज्ञापन -