Homeदेश-समाजकार चलाते समय हेलमेट नहीं पहनी तो कटा चालान, हेलमेट पहन कर विरोध करने...

कार चलाते समय हेलमेट नहीं पहनी तो कटा चालान, हेलमेट पहन कर विरोध करने पहुँचा चालक

उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस चालान काटने में इतनी व्यस्त है कि अब वो बाइक और कार के बीच का फ़र्क़ ही भूल चुकी है।

अलीगढ़ में यातायात पुलिस ने एक ऐसी चूक कर दी, जिससे सोशल मीडिया पर उनका मज़ाक बन गया। दरअसल, हुआ यूँ कि एक कार चालक का इसीलिए चालान काट दिया गया क्योंकि उसने हेलमेट नहीं पहन रखी थी। हेलमेट वाला नियम 2 चक्कों वाली गाड़ी के लिए है लेकिन चार चक्कों वाली गाड़ी के लिए हेलमेट लगाने का कोई नियम नहीं है। चालान कटने के बाद उक्त कार चालक ने भी विरोध के लिए अनोखा तरीका अपनाया।

बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सराय हकीम के रहने वाले हार्डवेयर कारोबारी सुरेश चंद गुप्ता मारुती सुजुकी कम्पनी की इस क्रॉस कार से जब शिकायत दर्ज कराने पहुँचे, तो उन्होंने ड्राइविंग करते समय हेलमेट भी पहन रखी थी। उन्होंने बताया कि उनका ऑनलाइन इ-चालान इसीलिए काट दिया गया क्योंकि उन्होंने कार चलाते समय हेलमेट नहीं पहन रखी थी।

उन्होंने सीनियर एसपी और यातायात एसपी के पास अपनी शिकायत दर्ज कराई। हालाँकि, ये मामला 23 अगस्त का है और चालान पुराने नियमों के तहत 500 रुपए का ही काटा गया था। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस चालान काटने में इतनी व्यस्त है कि अब वो बाइक और कार के बीच का फ़र्क़ ही भूल चुकी है। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों से मिल कर पूछा कि क्या अब हेलमेट लगा कर कार चलनी पड़ेगी?

ऐसी ही एक घटना बरेली में भी हुई, जहाँ ईज्जतनगर थाने के अंतर्गत रहने वाले व्यापारी अनीश नरूला का चालान काट दिया गया क्योंकि उन्होंने कार ड्राइव करते समय हेलमेट नहीं पहन रखी थी। पुलिस ने उनके कार के नंबर को स्कूटी का नंबर बता कर चालान काट दिया। बरेली की ट्रैफिक पुलिस ने सफाई देते हुए कहा कि उक्त कार्रवाई सिविल पुलिस द्वारा की गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -