Homeदेश-समाजउन्नाव मर्डर केस: तीसरी लड़की को अस्पताल में आया होश, बताई वारदात से पहले...

उन्नाव मर्डर केस: तीसरी लड़की को अस्पताल में आया होश, बताई वारदात से पहले की हकीकत

“लड़की ने अपने बयान में कहा कि विनय और उसका दोस्त घटना के दिन खेत में आए थे। उस समय, वह और दो अन्य लड़कियाँ पशुओं के लिए चारा इकट्ठा कर रही थीं। वहाँ विनय ने उन्हें कुछ नाश्ता देने की कोशिश की, जिसे लड़कियों ने मना कर दिया, लेकिन बाद में उसने उन्हें पानी पिलाया।”

उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गाँव में 17 फरवरी को 2 किशोरियों के शव और 1 लड़की के बेहोशी हालात में मिलने से सनसनी फैल गई थी। अब खबर है कि उस तीसरी लड़की को होश आ गया है। उसने एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दिया है। लड़की ने बताया है कि आखिर कैसे उन लड़कियों को पानी के बहाने जहर पिलाया गया।

एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया, “लड़की ने अपने बयान में कहा कि विनय और उसका दोस्त घटना के दिन खेत में आए थे। उस समय, वह और दो अन्य लड़कियाँ पशुओं के लिए चारा इकट्ठा कर रही थीं। वहाँ विनय ने उन्हें कुछ नाश्ता देने की कोशिश की, जिसे लड़कियों ने मना कर दिया, लेकिन बाद में उसने उन्हें पानी पिलाया।” लड़की के अनुसार, आरोपित ने उनका यौन उत्पीड़न नहीं किया था।

बता दें कि इस केस में छानबीन के दौरान पुलिस ने पाया कि विनय ने लड़कियों को कीटनाशक पिलाकर बेहोश किया और बाद में वहाँ से चला गया। बेहोशी की हालत में लड़कियों के साथ किसी तरह के सेक्सुअल असॉल्ट की बात सामने नहीं आई है। एसपी ने मामले में कहा कि तीसरी लड़की के बयान को दर्ज कर लिया गया है। अब इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले पूछताछ के दौरान आरोपित विनय ने पुलिस को बताया था कि वह तीनों में से एक लड़की से एकतरफा प्यार करता था। लड़की के इंकार करने पर उसने पानी की बोतल में कीटनाशक मिलाकर उसे पिलाया। लेकिन वह पानी अन्य दोनों लड़कियों ने भी पी लिया। जिससे उनकी मौत हो गई। तीनों लड़कियाँ दोनों आरोपित लड़कों को जानती थीं। आरोपितों ने उन्हें गेहूँ में रखने वाली कीटनाशक पिलाई थी। 

इस पूरे मामले में नमकीन के एक पैकेट ने केस की गुत्थी को सुलझाया था। घटनास्थल पर मिला चिप्स का पैकेट सूँघने के बाद खोजी कुत्ता बार बार एक दुकान की ओर जा रहा था। जब पुलिस उस दुकान पर जाँच के लिए गई तो एक नया एंगल सामने आया। दुकानदार ने बताया कि घटना से पहले लड़कियाँ उसकी दुकान से नमकीन खरीदने आईं थी। 

इसी बिंदु पर आगे जाँच करते हुए विनय के बारे में भी पता चला। पूछताछ में उसने बताया कि वह प्यार करता था उससे बात करने के लिए फोन नंबर माँग रहा था। लड़की के कई बार मना करने पर यह बात उसे बर्दाशत नहीं हुई और उसने गुस्से में ये कदम उठाया। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ममता बनर्जी का बंगाल था कैसा, कोई रंजीता प्रमाणिक से पूछे: एसिड अटैक में जल गया पूरा शरीर, व्हीलचेयर पर सिमटी जिंदगी, सत्ता बदलने...

पश्चिम बंगाल से भोपाल तक पलायन को मजबूर, तेजाब हमला और कोलकाता लौटने का डर... जानिए रंजीता प्रमाणिक और उनके परिवार की पूरी कहानी।

1768962 ने दी 12वीं की परीक्षा, 404319 ने माँगी आंसर शीट की स्कैन कॉपी, ब्लर कॉपीज में मनमर्जी से दिए नंबर: जानिए CBSE के...

CBSE में OSM सिस्टम के इस्तेमाल और कॉपियों में गड़बड़ी के बाद अब हर चौथा छात्र अपनी स्कैन कॉपी माँग रहा है। AI की भूमिका का पूरा सच जानिए।
- विज्ञापन -