Homeदेश-समाजUPPSC पेपर लीक: पहले सॉल्वड पेपर दिए गए, फिर वापस लेकर जला दिए गए,...

UPPSC पेपर लीक: पहले सॉल्वड पेपर दिए गए, फिर वापस लेकर जला दिए गए, ऐसे रची गई थी साज़िश

एसटीएफ वाराणसी यूनिट के प्रभारी विनोद कुमार सिंह के मुताबिक, जाँच में सामने आया कि 5 परीक्षार्थियों को परीक्षा से एक दिन पहले वाराणसी के यूपी कॉलेज बुलाया गया और वहाँ से दस किलोमीटर दूर कौशल विकास मिशन केंद्र ले जाया गया था।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसटीएफ ने पेपर लीक करने वाले गैंग के सरगना कौशिक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई, जिससे टीम को कई अहम जानकारियाँ मिलीं। दरअसल, कोलकाता में पेपर छापने वाली प्रिटिंग प्रेस का मालिक कौशिक कुमार ही पेपर लीक करने वाले गैंग का सरगना निकला जिसे, एसटीएफ ने वाराणसी के चोलापुर इलाके से मंगलवार (मई 28, 2019) को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद कौशिक कुमार से पूछताछ की गई और उसके बयान, मोबाइल डिटेल और व्हाट्सएप मैसेजे से मिले सबूतों के आधार पर क्राइम ब्रांच टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परीक्षा नियंत्रक अंजू लता कटियार को गुरुवार (मई 30, 2019) को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया। अंजू लता से क्राइम ब्रांच ने गोपनीय स्‍थान पर गहन पूछताछ की। उनके मोबाइल और लैपटॉप को सील कर दिया गया। इसके साथ ही अंजू लता को विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश करने के बाद 14 दिनों की रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गौरतलब है कि, 29 जुलाई 2018 को आयोजित यूपीपीएससी की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर एग्जाम से एक दिन पहले आउट हुआ था। कोलकाता निवासी अशोक देव ने इसकी शिकायत पश्चिम बंगाल की सीआईडी से की थी।

एसटीएफ वाराणसी यूनिट के प्रभारी विनोद कुमार सिंह के मुताबिक, जाँच में सामने आया कि 5 परीक्षार्थियों को परीक्षा से एक दिन पहले वाराणसी के यूपी कॉलेज बुलाया गया और वहाँ से दस किलोमीटर दूर कौशल विकास मिशन केंद्र ले जाया गया था जहाँ पर सभी को प्रश्‍न पत्रों के उत्तर की प्रतियाँ दी गईं और फिर कुछ देर बाद वापस लेकर जला दी गईं। शिकायत करने वाले आशोक देव ने इसका वीडियो बनाने के साथ फोटो भी लिए थे। पेपर लीक करवाने के लिए कौशिक ने अंजू लता को ₹10 लाख दिए थे, जबकि उसने अभ्‍यर्थियों से 20-20 लाख रुपए लिए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -